Rohit Sharma SAR
IPL 2025: रोहित शर्मा के नए ग्लव्स पर लिखा ‘SAR’, क्या है इसका रहस्य? इसका मतलब जानकर बढ़ जाएगी हिटमैन के लिए और इज्जत

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एक बार फिर मैदान पर अपने बल्ले का जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। पिछले साल भारतीय टीम (Team India) को दो बड़ी ट्रॉफी जिताने के बाद अब उनकी नजरें आईपीएल 2025 पर टिकी हैं, लेकिन इस बार उनके खेल से ज्यादा उनके ग्लव्स चर्चा में हैं। इन ग्लव्स पर लिखा ‘SAR’ आखिर क्या दर्शाता है? क्या यह किसी गुप्त संदेश का संकेत है या फिर रोहित शर्मा की किसी खास रणनीति का हिस्सा?

क्या है ‘SAR’ का मतलब?

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) द्वारा साझा किए गए एक हालिया वीडियो में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के ग्लव्स पर ‘SAR’ लिखा देखा गया, जिसने फैंस के बीच काफी हलचल मचा दी। कई लोगों ने इसके पीछे अलग-अलग कयास लगाए। किसी ने इसे ‘स्पेशल एथलीट रिटर्न’ समझा तो किसी ने इसे रोहित शर्मा की कोई नई ब्रांडिंग रणनीति माना, लेकिन असल में इसका संबंध रोहित शर्मा की निजी जिंदगी से है।

‘SAR’ का पूरा मतलब समीरा (Samaira), आहान (Ahaan) और रितिका (Ritika) है। यह तीन नाम रोहित की बेटी, बेटे और पत्नी के हैं। यानी, रोहित अपने ग्लव्स पर अपनी सबसे करीबी और प्रियजनों के नाम को जगह देकर मैदान पर उतरते हैं, जो उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणा हैं।

परिवार के प्रति Rohit Sharma की गहरी भावनाएं

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) हमेशा से अपने परिवार के बेहद करीब रहे हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर नजर डालें तो उनकी पत्नी रितिका सजदेह और बेटी समीरा के साथ ढेरों तस्वीरें देखने को मिलती हैं। हाल ही में उनके घर एक नया मेहमान, बेटा आहान भी आया है, जिसने उनकी जिंदगी को और खास बना दिया।

‘SAR’ उनके परिवार के प्रति प्यार और सम्मान का प्रतीक है। यह सिर्फ तीन अक्षरों का संयोग नहीं बल्कि उनके जीवन के सबसे महत्वपूर्ण लोगों का प्रतिनिधित्व करता है। क्रिकेट के मैदान पर जब भी रोहित इन ग्लव्स के साथ उतरेंगे, तो यह उन्हें मानसिक मजबूती देगा और उनकी प्रेरणा को और बढ़ाएगा।

IPL 2025 में मुंबई इंडियंस की पहली भिड़ंत

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नजर आएंगे और टीम का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 23 मार्च को होगा। रोहित के प्रदर्शन के अलावा उनके यह खास ग्लव्स भी फैंस के आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। अब देखना होगा कि ‘SAR’ का यह जादू मैदान पर किस तरह दिखता है।

ALSO READ: CSK vs MI: चेन्नई के सामने मुंबई इंडियंस ने टेक दिए थे घुटने, तभी ऑटो रिक्शा वाले के लड़के ने पलट दिया पूरा मैच, फिर भी मिली हार