IPL 2025 MUMBAI INDIANS ROHIT SHARMA
IPL 2025 से पहले मुंबई इंडियंस में दरार, रोहित शर्मा समेत इन 3 दिग्गज खिलाड़ियों ने किया टीम का साथ छोड़ने का फैसला!

IPL 2025: आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन (IPL 2024 Mini Auction) से पहले ही मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम की मालकिन नीता अंबानी (Nita Ambani) ने हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को ट्रेड करके उन्हें आईपीएल 2024 (IPL 2024) के लिए मुंबई ने अपना कप्तान बना दिया और 5 बार मुंबई को आईपीएल चैम्पियन बनाने वाले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी से हटा दिया.

मुंबई इंडियंस के मालिक और टीम मैनेजमेंट का ये फैसला रोहित शर्मा समेत कुछ खिलाड़ियों को पसंद नही आया और उन्होंने अब आईपीएल 2025 से पहले टीम से अलग होने का फैसला किया है. आईपीएल 2025 (IPL 2025) में ये खिलाड़ी मुंबई छोड़ किसी और टीम से खेलते नजर आ सकते हैं.

IPL 2025: रोहित शर्मा समेत ये 3 खिलाड़ी छोड़ सकते हैं मुंबई इंडियंस का साथ

आईपीएल 2024 से पहले रोहित शर्मा से कप्तानी छीने जाने से मुंबई इंडियंस 2 ग्रुप में बंट गई, एक ग्रुप भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का बन गया, तो दूसरा ग्रुप हार्दिक पंड्या का बन गया. नतीजा मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन पर पड़ा और टीम आईपीएल 2024 की सबसे फिसड्डी टीम बन गई. आईपीएल 2024 के पॉइंट टेबल में मुंबई इंडियंस सबसे नीचे थी.

रोहित शर्मा के कप्तानी से हटाए जाने से सबसे ज्यादा दुखी टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और दुनिया के नंबर 1 टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव हुए. अब रिपोर्ट्स की मानें तो ये तीनो ही खिलाड़ी हार्दिक पंड्या की कप्तानी में आईपीएल 2025 नही खेलना चाहते हैं और अब आईपीएल 2025 में किसी और टीम का हिस्सा बन सकते हैं.

IPL 2025 में इन टीमों से जुड़ने की आ रही खबर

आईपीएल 2025 (IPL 2025) में रोहित शर्मा के पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंटस से जुड़ने की खबर आ रही है, वहीं जसप्रीत बुमराह के आरसीबी से जुड़ने की खबर आ रही है. वहीं सूर्यकुमार यादव को केकेआर से कप्तानी ऑफर की खबर सामने आ रही है.

आईपीएल 2025 से पहले खबरों की मानें तो ये तीनो खिलाड़ी मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ कर नई फ्रेंचाइजी का हाथ थाम सकते हैं. मुंबई इंडियंस की टीम को आईपीएल ट्रॉफी जीताने में इन तीनो ही खिलाड़ियों की अहम भूमिका रही है. ऐसे में इन खिलाड़ियों के आईपीएल 2025 से पहले मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ने से काफी भारी नुकसान होगा.

ALSO READ: उमरान मलिक की हुई वापसी, रोहित शर्मा भी शामिल, यह खिलाड़ी कप्तान, कानपुर टेस्ट के बीच टीम का हुआ ऐलान