IPL 2025 प्लेऑफ के लिए चौथी टीम का नाम हुआ फाइनल, दिल्ली, मुंबई, लखनऊ में इस टीम का खेलना पक्का, देखें प्लेऑफ में 4 टीम की लिस्ट
IPL 2025 प्लेऑफ के लिए चौथी टीम का नाम हुआ फाइनल, दिल्ली, मुंबई, लखनऊ में इस टीम का खेलना पक्का, देखें प्लेऑफ में 4 टीम की लिस्ट

IPL 2025: बीती रात अरुण जेटली स्टेडियम में GT और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एक शानदार भिड़ंत देखने को मिली। इस मुकाबले को शुभमन गिल की कप्तानी वाली GT  में बड़े आसानी से अपने नाम कर लिया। GT ने इस मैच को 10 विकेट के साथ जीता है और इस मैच के जीतने के साथ ही GT की टीम IPL 2025 प्लेऑफ के लिए भी क्वालीफाई कर चुकी है। हालांकि सिर्फ GT  ही नहीं बल्कि दो अन्य टीमों ने भी प्लेऑफ में अपनी जगह को पक्का कर लिया है। हालांकि एक पोजीशन के लिए तीन दावेदार के बीच अब यह रेस और ज्यादा रोमांचक हो चुकी है। क्या बन रहा है समीकरण लिए डालते हैं एक नजर।

GT से हार के बाद मझधार में दिल्ली केपिटल्स

IPL 2025 में GT के खिलाफ मिली हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स मझधार में फस गई है। 12 मैचों के बाद अब दिल्ली के पास कुल मिलाकर 13 अंक है। दिल्ली को अब बचे हुए दोनों ही मैचों में हर हाल में जीत को हासिल करना होगा। IPL 2025 दोनों मुकाबले में जीत के बाद दिल्ली के लिए IPL 2025 प्लेऑफ के दरवाजे काफी हद तक खुल सकते हैं। अगर दिल्ली दो में से किसी भी एक मुकाबले में हार जाती है तो ऐसे में दिल्ली प्लेऑफ का सपना टूट जाएगा।

मुंबई के लिए भी आसान नहीं है प्लेऑफ की राह

मुंबई इंडियंस के पास अभी IPL 2025 प्वाइंट्स टेबल में 12 मैचों में से 14 अंक मौजूद है। हार्दिक पांड्या के कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को भी दो मुकाबले पंजाब और दिल्ली के साथ खेलने हैं। अगर मुंबई दिल्ली के खिलाफ मुकाबले जीत जाती है। प्लेऑफ का रास्ता काफी हद तक साफ हो जाएगा। लेकिन अगर दिल्ली के खिलाफ मुंबई मुकाबला हार जाती है तो मुंबई को पंजाब और दिल्ली के बीच होने वाले इस मैच में पंजाब की जीत की दुआ करनी होगी।

इस टीम के लिए सबसे आसान है प्ले ऑफ की राह

IPL 2025 प्लेऑफ की रेस में इस समय सबसे आगे लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम चल रही है। लखनऊ को बचे हुए तीन मैचों में बड़े अंतर के साथ जीत को हासिल करना है। हाल किसके साथ ही बाकी टीमों के नतीजे पर भी यह निर्भर करेगा। लखनऊ के लिए दिल्ली और मुंबई से जीत हासिल करना बेहद जरूरी है। वहीं अगर मुंबई इंडियंस अपने बचे हुए दोनों मैच हार जाएगी तो लखनऊ का काम आसान हो जाएगा। अगर ऐसा होता है तो दिल्ली 15 और मुंबई 14 अंकों पर रह जाएगी। हालांकि यह काम तभी हो सकता है जब लखनऊ अपने बचे हुए तीनों ही मुकाबले में जीत को हासिल कर ले।

ALSO READ:इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए Team India के कप्तान का हुआ चयन, शुभमन गिल का कटा पत्ता इस ऑलराउंडर को मिला मौका