IPL का 18 वां सीजन का रोमांचक मोड़ पर आकर के खड़ा हो गया है। IPL का 62 वां मुकाबला मुंबई और दिल्ली के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच होने वाली इस भिड़ंत के बाद यह तय हो जाएगा कि आखिर कौन सी टीम प्लेऑफ की रेस में अपनी जगह बनाने वाली है। आरसीबी और गुजरात के साथ पंजाब की टीम पहले से ही आईपीएल 2025 की प्लेऑफ की रेस पर कर चुकी है। प्लेऑफ के लिहाज से यह काफी अहम मुकाबले होने वाला है। 21 मई को बारिश होने की पूरी-पूरी संभावना है। जो इस मैच के मजे को खराब कर सकती है।
IPL मुकाबला रद्द होने पर क्या होगा
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बुधवार को IPL मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच में मुकाबला खेला जाना है। जिसका सभी फैंस को बेसब्री से इंतजार है लेकिन मुंबई और दिल्ली के बीच होने वाले इस महा मुकाबला पर बारिश का साया मंडरा रहा है। यदि बारिश के चलते मैच कोल्ड ऑफ होता है तो आईपीएल नियमों के मुताबिक दोनों ही टीमों को एक-एक अंक दिया जाएगा। इसके बाद मुंबई के पास 15 अंक हो जाएंगे और दिल्ली कैपिटल के पास 14 अंक मौजूद होंगे।
इस टीम को होगा फायदा
आईपीएल 2025 की प्लेऑफ के चौथे स्पॉट के लिए मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में जोरदार कंपटीशन होना है। दोनों ही टीमों के बीच खेला जाने वाला यह मैच अगर बारिश की भेट चढ़ जाता है। दोनों ही टीमों को एक-एक अंक मिलेगा और उसके बाद दोनों टीमों के पास एक एक लीग मैच बचेंगे। जिसे जीतने वाली टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेंगी।
साफ तौर पर कहे तो यदि मुंबई और दिल्ली के बीच मैच रद्द होता है तो कहीं ना कहीं मुंबई को नुकसान होगा। क्योंकि अगर इस मैच में मुंबई दिल्ली को हरा देती है तो डीसी को हराते हुए सीधे मुंबई प्लेऑफ में पहुंच सकती है। जबकि मैच रद्द होने की कंडीशन में हार्दिक पांड्या को लीग का आखिरी मुकाबले हर हाल में जीतना होगा।