IPL 2025: 12 करोड़ से महज 4 करोड़ में आईपीएल 2025 खेंलेंगे धोनी, ये टीम लगा सकती है दांव
IPL 2025: 12 करोड़ से महज 4 करोड़ में आईपीएल 2025 खेंलेंगे धोनी, ये टीम लगा सकती है दांव

IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर मेगा ऑक्शन से पहले उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स बतौर अनकैप्ड प्लेयर रिटेन कर सकती है. इसके लिए BCCI की पुरानी नियम के तहत होगा जिसके अनुसार संन्यास के 5 साल बाद कोई खिलाई आईपीएल में बतौर अनकैप्ड प्लेयर रिटेन हो सकते है. इस नियम को BCCI ने खुद CSK के ओनर को बाताया है . वही कुछ फ्रेंचाइजी इस नियम का विरोध भी किये है.

बता दें, इस साल महेंद्र सिंह धोनी पर कई सारे अटकले लग रही है. कप्तानी छोड़ने के बाद से ही उनका अंतिम सीजन माना जा रहा था लेकिन उन्होंने इशारो में बता दिया वह इस साल भी CSK के लिए खेल सकते है. 

CSK के सीईओ धोनी के रिटेंशन को लेकर दिया ये बयान

चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक काशी विश्वनाथन मीडिया से बात करते हुए धोनी के रिटेंशन नियम पर बात कही. उन्होंने कहा कि, “‘मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है। हमने आवेदन भी नहीं किया। उन्होंने (बोर्ड) हमें खुद बताया है कि यह नियम रखा जा सकता है। हालांकि, अब तक ऐसा कुछ अनाउंस नहीं किया गया है। नियम BCCI की ओर से अनाउंस किए जाएंगे।

IPL 2025 में 12 करोड़ से सीधे 4 करोड़ में खेलेंगे धोनी

भारतीय क्रिकेट टीम और CSK के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस साल भी आईपीएल (IPL 2025) का हिस्सा बन सकते है. इस नियम के लागू होने के बाद वह महज 4 करोड़ में CSK के लिए खेलते हुए दिखेंगे. क्योकि नियम के अनुसार वह बतौर अनकैप्ड प्लेयर रिटेन होने की 4 करोड़ कीमत है. पिछले साल वह 12 करोड़ में रिटेन थे. इसलिए इस बार महज 4 करोड़ में खेलते नजर आयेंगे. 

आईपीएल खेलने पर धोनी ने दिया ये बयान

भारत को 3 ICC ट्रॉफी जीताने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने 4 साल पहले संन्यास ले लिए था. वही धोनी से आईपीएल खेलने पर उनसे पूछा गाया सवाल के जवाब में उन्होंने कहा था कि, आईपीएल में अभी बहुत समय है. देखना होगा कि बोर्ड खिलाड़ियों के रिटेन को लेकर क्या फैसला करती है.

ALSO READ:धोनी या डिविलियर्स कौन है विराट कोहली का फेवरेट खिलाड़ी, पहली बार कोहली ने बताया नाम