IPL 2025

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल का 17वां सीजन (IPL 2024) समाप्त हो गया है। इस साल कोलकाता नाइट राइडर्स टीम चैंपियन बनी है। अब अगले साल IPL 2025 के पहले मेगा एक्शन होगा। इसके पहले हर फ्रेंचाइजी केवल तीन ही खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। इनमें सबसे ज्यादा दुविधा दिल्ली कैपिटल्स के लिए रहने वाली है। जिनके पास काफी खतरनाक खिलाड़ी है। आईए जानते हैं तीन ऐसे खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स मेगा आॅक्शन के पहले रिटेन कर सकती है।

1.रिषभ पंत

सूची में पहला नाम आता है कप्तान के रिषभ पंत का। दिल्ली कैपिटल्स की टीम अगले साल उन्हें जरूर रिटेन करेगी। वह एक बार फिर टीम की कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं। पंत ने इस साल अपने बल्लेबाजी और कप्तानी से सभी को खासा प्रभावित किया था। उन्होंने बल्ले से 350 से अधिक रन बनाए थे और अपनी कप्तानी के दम पर टीम को नंबर 10 से 6 पर फिनिश कराया था।

2. अक्षर पटेल

अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स के दिग्गज ऑलराउंडर है। वह अपने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों से मैच का रूख पलट सकते हैं। उन्होंने टीम के लिए कई मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उनके इसी प्रदर्शन के कारण दिल्ली कैपिटल्स की टीम अगले साल IPL 2025 में उन्हें रिटेन कर सकती है। उन्होंने इस साल गेंदबाजी में 15 से अधिक विकेट और बल्लेबाजी में 250 से ज्यादा रन बनाए थे।

3.कुलदीप यादव

कुलदीप यादव दिल्ली कैपिटल्स के प्रमुख गेंदबाज है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए कई बार मैच जिताऊ प्रदर्शन किया है। इस साल भी उन्होंने 15 से ज्यादा विकेट हासिल किए। कुलदीप यादव जरूरत पड़ने पर बल्लेबाजी से भी कमाल दिखा सकते हैं। उनके इस प्रदर्शन के कारण ही टीम उन्हें एक बार फिर IPL 2025 रिटेन कर सकती है।

ALSO READ:ICC T20 World Cup 2024: विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच से नाम लिया वापस, जानिए क्यों किंग कोहली ने किया ऐसा