MS DHONI IPL 2026
IPL 2025 खत्म होते ही धोनी समेत इन 3 खिलाड़ियों पर चलेगा फ्रेंचाइजी का हंटर, सीजन खत्म होते ही कप्तानी से होगी छुट्टी!

MS DHONI: पांच बार की चैंपियन रह चुकी चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के लिए IPL का 18वां संस्करण बिल्कुल भी खास नहीं गया है। IPL टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के चलते चेन्नई प्लेऑफ से भी बाहर हो चुकी है। इतना ही नहीं धोनी (MS DHONI) इस सीजन कुछ खास फॉर्म में दिखाई नहीं दिए हैं, जिसके चलते टीम से बाहर होने पर भी सवाल उठने लगे हैं।

हालांकि सीजन में सीएसके (CSK) को अभी दो और मैच खेलने हैं। ऐसे में फैंस के मन में यही सवाल है कि क्या धोनी फिर से यलो जर्सी में दोबारा नजर आएंगे या नहीं। इस बीच एक बड़ी खबर सीएसके के खेमे से सामने आ रही है।

IPL 2026 में दिखाई देंगे MS DHONI

धोनी को लेकर के फिलहाल एक सवाल सबसे बड़ा बना हुआ है कि क्या धोनी IPL 2026 में सीएसके टीम का हिस्सा बनेंगे या नहीं। रिपोर्ट के मुताबिक फ्रेंचाइजी के लोगों का मानना है कि धोनी अभी टीम को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है।

टीम में अभी काफी सारी चीज हैं। जो उनको ठीक करनी है। जिसके लिए धोनी का मार्गदर्शन बेहद जरूरी है। अगर ऐसा होता है तो धोनी निश्चित ही IPL 2026 में खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं।

आईपीएल 2025 में निराशाजनक प्रदर्शन

आईपीएल 2025 में सीएसके का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। शुरुआत के मैचों में ऋतुराज गायकवाड सीएसके की कप्तानी संभालते हुए नजर आए थे। लेकिन उनके रुल्ड आउट होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से टीम की कप्तानी संभाल रहे है। लेकिन टीम के प्रदर्शन में अभी भी कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है।

इस सीजन टीम प्लेऑफ से भी बाहर हो चुकी है। सीएसके ने अब तक आईपीएल में 12 मुकाबले खेले हैं जिसमें से सिर्फ तीन मुकाबले में ही टीम को जीत हासिल हुई है।

साल 2023 में जीती थी ट्रॉफी

चेन्नई सुपर किंग ने धोनी की कप्तानी में पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम किया है। साल 2023 में सीएसके की टीम आखिरी बार आईपीएल की चैंपियन बनी थी। तब महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में सीएसके की कप्तानी थी।

उन्होंने अपनी कप्तानी के दौरान गुजरात को हराकर आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। पिछले सीजन भी सीएसके की टीम प्लेऑफ तक नहीं पहुंच पाई थी।

ALSO READ: 18 मैच में 97 विकेट, SRH की मालकिन काव्या मारन का दिल जीतने के बाद, टीम इंडिया में हुई अगले रविंद्र जडेजा की एंट्री