आईपीएल 2025 खत्म होते इन 2 खिलाड़ियों से कप्तानी छिनना तय, कप्तान बनाकर खून के आंसू रो रही ये फ्रेंचाइजी
आईपीएल 2025 खत्म होते इन 2 खिलाड़ियों से कप्तानी छिनना तय, कप्तान बनाकर खून के आंसू रो रही ये फ्रेंचाइजी

रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी आईपीएल 2025 में कमाल का प्रदर्शन कर रही है। वहीं दूसरी तरफ युवा खिलाड़ी शुभमन गिल भी गुजरात की कमान सभांल रहे हैं। इस सीजन में ऐसे कई सारे युवा कप्तान है। जिनके प्रतिनिधित्व में आईपीएल की टीम में अपने खेल का बेहतरीन प्रदर्शन दिखा रहीं हैं। लेकिन इस बीच दो खिलाड़ी ऐसे निकलकर सामने आए हैं जो न सिर्फ बताओ खिलाड़ी बल्कि बतौर कप्तान भी पूरी तरीके से फ्लॉप दिखाई दे रहे हैं। उनके प्रदर्शन को देखकर यह तय माना जा रहा है कि आईपीएल के आगामी सीजन में इन खिलाड़ियों का कप्तानी के पद से पत्ता साफ हो जाएगा।

हार्दिक पांड्या

2024 से मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालने वाले हार्दिक पांड्या जहां पिछले सीजन में भी आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकामयाब साबित हुए तो वही इस सीजन में भी उनकी कप्तानी पूरी तरीके से फ्लॉप दिखाई दे रहे है। भले ही इस सीजन में उनका खुद का खेल अच्छा जा रहा हो। लेकिन उनकी कप्तानी में द्वारा लिए गए सभी फैसला टीम की हार का वजह बन रहे हैं। पांच बार जीत का ताज पहनने वाली मुंबई इंडियंस ने अभी तक 6 मुकाबले खेले हैं। जिसमें टीम को सिर्फ दो ही मुकाबले में जीत हासिल हुई है। जबकि चार मुकाबले में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है।

ऋतुराज गायकवाड

इस कड़ी में दूसरा नाम ऋतुराज गायकवाड का आता है। दरअसल पिछले कई सारे सीजन को अगर आप देखेंगे तो चेन्नई सुपर किंग्स का परफॉरमेंस काफी निराशाजनक रहा है। साल 2022 में जब सीएसके ने जडेजा को कप्तानी सौंपी थी। तब टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं था। जिसके बाद धोनी ने सीजन की कप्तानी संभाली और जडेजा को हमेशा के लिए कप्तानी पद से हटा दिया गया।

अब ऐसे में जब सीएसके ने युवा खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड पर भरोसा जताया तो बीते सीजन भी गायकवाड की कप्तानी में टीम का मिला-जुला प्रदर्शन रहा। इस सीजन में सीएसके का प्रदर्शन काफी निचले स्तर कर रहा है। हाल ही में ऋतुराज गायकवाड चोटिल हो गए हैं। अब एक बार फिर धोनी सीएसके की कमान संभालते हुए नजर आ रहे हैं।

ALSO READ:IPL 2025 में हो रहा मैच फिक्सिंग? फ्रेंचाइजी की बढ़ी मुसीबत BCCI ने जारी किया अलर्ट, बिजनेसमैन हुआ शामिल