लंबे समय से खराब प्रदर्शन के चलते ट्रोलिंग का सामना करने वाले टीम इंडिया (Team India) के नियमित कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का बल्ला मैदान पर बोलने ही लगा था कि खिलाड़ी ने अचानक से टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। उनके द्वारा की गई इस घोषणा के बाद क्रिकेट के दिग्गजों के साथ-साथ क्रिकेट फैंस भी हैरान है। 67 मैचों की 116 पारियों में 12 शतक और 18 अर्ध शतक के साथ 4301 रन बनाने वाले खिलाड़ी ने टेस्ट क्रिकेट में दो विकेट भी लिए हैं।
टेस्ट को अलविदा कहने वाले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के उन पांच ऐसे रिकॉर्ड्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनको तोड़ना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन जैसा है।
Rohit Sharma की कप्तानी में भारत ने खेला फाइनल मुकाबला
विराट कोहली (Virat Kohli) ने जब अपने कप्तानी पद से इस्तीफा दिया था तो रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को टेस्ट टीम की कप्तानी मिली थी। इस दौरान उन्होंने भारत के लिए शानदार कप्तानी करते हुए टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल (ICC World Test Championship Final) में पहुंचा था। हालांकि यहां रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के सामने हार का सामना करना पड़ा था।
डेब्यू टेस्ट मैच में शतकीय पारी
6 नवंबर 2013 को रोहित शर्मा ने भारत के लिए टेस्ट मैच में अपना डेब्यू दर्ज कराया था। उन्होंने कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार खेल दिखाते हुए शतक भी अपने नाम किया रोहित ने इस मैच में 301 गेंद का सामना करते हुए 177 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी।
अपनी इस पारी के दौरान रोहित ने 23 चोक्के और एक छक्का भी लगाया था। उनकी शतकीय पारी के दम पर भारत ने मुकाबले को 51 रनों के साथ जीत लिया था।
रांची में Rohit Sharma का दोहरा शतक
रोहित ने 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शानदार पारी खेलते हुए 212 रनों का स्कोर बनाया था। रोहित ने इस दौरान 255 गेंद का सामना किया और जिसमें 28 चौके और छह छक्के की मदद से वह विशाल स्कोर बनाने में कामयाब हुए। हालांकि यही उनके टेस्ट करियर का सबसे निजी स्कोर रहा है।
दोनों पारियों में Rohit Sharma का शतक
रोहित शर्मा का नाम उन चुनिंदा खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल होता है। जिन्होंने एक टेस्ट की दोनों ही पारियों में शतक लगाए हैं। साल 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में रोहित ने साल 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 176 और 127 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी।
Rohit Sharma ने साल 2019 को बनाया था यादगार
टेस्ट क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज का सपना होता है कि वह अपने देश के लिए दोहरा शतक लगाए। रोहित ने साल 2019 को यादगार बनाते हुए रांची में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 212 रनों की बेहतरीन पारी खेली जिसमें उन्होंने 255 गेंद का सामना करते हुए 28 चौके और 6 छक्कों की मदद से 212 रन बनाए थे।