Posted inक्रिकेट, न्यूज

ICC WOMEN’S WORLD CUP को पुरुष विश्वकप से ज्यादा ईनाम की राशि हुई घोषणा, ICC चेयरमैन जय शाह ने बदल दी तस्वीर

ICC WOMEN'S WORLD CUP को पुरुष विश्वकप से ज्यादा ईनाम की राशि हुई घोषणा, ICC चेयरमैन जय शाह ने बदल दी तस्वीर
ICC WOMEN'S WORLD CUP को पुरुष विश्वकप से ज्यादा ईनाम की राशि हुई घोषणा, ICC चेयरमैन जय शाह ने बदल दी तस्वीर

ICC WOMEN’S WORLD CUP की मेजबानी इस बार भारत के हाथों में है। 30 सितंबर से शुरू होने वाले ICC WOMEN’S WORLD CUP का फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को खेला जाएगा। भारत के चार और श्रीलंका के एक शहर में यह टूर्नामेंट आयोजित होता है। हालांकि पाकिस्तान की टीम भारत नहीं आएगी। इसलिए वह अपने सभी मुकाबला श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में खेलेगी। इसी बीच आईसीसी ने महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 (ICC WOMEN’S WORLD CUP) की प्राइस मनी का भी ऐलान कर दिया है। जिसमें पिछली बार की तुलना में चार गुना ज्यादा की बढ़ोतरी देखी गई है वो भी पुरुष विश्वकप से भी ज्यादा.

ICC WOMEN’S WORLD CUP विजेता टीम को मिलेगी इतनी करोड़ रुपए की रकम

दरअसल ICC WOMEN’S WORLD CUP  में जीतने वाली टीम को 4.48 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी कि करीब 39.4 करोड रुपए दिए जाएंगे। यह प्राइस मनी अब तक की सबसे ज्यादा है और पिछला वर्ल्ड कप यानी की 2022 (ICC WOMEN’S WORLD CUP) की तुलना में लगभग ढाई गुना का इसमें इजाफा देखने को मिला है। कुल पुरस्कार राशि ने भारत में दो साल पहले हुए ICC पुरुष क्रिकेट विश्व कप को पीछे छोड़ दिया है, जिसकी कुल पुरस्कार राशि 10 मिलियन डॉलर थी।

उपविजेता और सेमीफाइनल हारने वाली टीम की कमाई

वर्ल्ड कप की उपविजेता टीम को 2. 24 मिलियन अमेरिकी डॉलर करीबन 19.7 करोड रुपए दिए जाएंगे। हालांकि वर्ल्ड कप सेमीफाइनल होने वाली टीमों को 1.12 मिलियन अमेरिकी डॉलर करीबन 9 दिसंबर 8 करोड रुपए का इनाम मिलेगा।

ग्रुप स्टेज और अन्य इनाम की घोषणा

ग्रुप स्टेज में हर मैच जीतने पर टीम को 34,314 अमेरिकी डॉलर करीब 30.19 लाख रुपए दिए जाएंगे। पांचवें और छठे स्थान पर रहने वाली टीमों को 7 लाख डॉलर करीब 6.6 करोड रुपए मिलेंगे। हालांकि और आठवीं पायदान पर रहने वाली टीम को 2.8 लाख करीब 2.46 करोड रुपए का इनाम मिलेगा।

जय शाह ने दिया बड़ा बयान

आईसीसी चेयरमैन बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा है कि यह महिला क्रिकेट के सफर में ऐतिहासिक पड़ाव है। चार गुना बड़ी हुई है प्राइज मनी इस बात का सबूत है कि अब महिला क्रिकेट को भी पुरुषों के बराबर का दर्जा दिया जाएगा। हमारा संदेश साफ है कि अगर महिलाएं इस खेल को प्रोफेशनल रूप में चुनती है तो उन्हें भी वही सम्मान और अफसर मिलेगा जो पुरुष खिलाड़ियों को मिलता रहा है।

Read More : भारतीय टीम में यशस्वी की जगह खाने के लिए पूरी तरह से तैयार है गिल का दोस्त, गंभीर चाहकर भी नहीं दे पाएंगे यशस्वी को मौका

मनिका पालीवाल एक प्रमुख क्रिकेट लेखिका हैं, जिनकी लेखनी ने क्रिकेट जगत में एक...