सिर्फ बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ही नहीं बल्कि भोजपुरी अभिनेत्रियां भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के लिए फोटोज- वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेसेस के नो-मेकअप फोटोज भी शामिल होते हैं। इन फोटोज को फैंस काफी पसंद करते हैं और जल्द ही ये वायरल हो जाते हैं। इस पैकेज में आपको दिखाते हैं भोजपुरी एक्ट्रेसेस के नो मेकअप वायरल फोटोज।

रानी चटर्जी

भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने 2003 में एक्टिंग डेब्यू किया था। रानी की हिट फिल्मों की लिस्ट में ससुरा बड़ा पैसावाला, सीता, देवरा बड़ा सतावेला और रानी नं. 786 शामिल हैं। इसके अलावा रानी को भोजपुरी फिल्म नागिन के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी मिला था।

अक्षरा सिंह

भोजपुरी सिनेमा की महंगी एक्ट्रेसेस में शामिल अक्षरा सिंह के नो मेकअप फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते हैं। साल 2011 में फिल्म प्राण जाये पर वचन ना जाए से उन्होंने डेब्यू किया था। अक्षरा अभी तक करीब 50 फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वहीं पवन सिंह के साथ उनकी जोड़ी को दर्शक काफी पसंद करते हैं।

आम्रपाली दुबे

भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ के साथ आम्रपाली की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। आम्रपाली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। फोटोज के साथ ही साथ वो अपने फैंस के लिए वीडियोज भी शेयर करती हैं।

मोनालिसा

बिग बॉस 10 में नजर आने के बाद मोनालिसा सिर्फ भोजपुरी सिनेमा तक ही सीमित नहीं रह गई हैं। वो कई टीवी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। बता दें कि मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है लेकिन उनको पहचाना मोनालिसा के नाम से जाता है। वहीं बात मोनालिसा के करियर की करें तो वो करीब 125 फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

अंजना सिंह

अंजना सिंह के बारे में ऐसा कहा जाता है कि वो पहली ऐसी भोजपुरी अभिनेत्री हैं जिन्होंने अपने शुरुआती दो साल के करियर में ही 25 से ज्यादा फिल्में साइन कर ली थीं। बता दें कि साल 2012 में फिल्म ‘एक और फौलाद’ से उन्होंने डेब्यू किया था।

Published on September 11, 2021 12:30 pm