मुंबई, डांस का नाम आते ही लोगों के जहन में रेमो डिसूजा का ही नाम दौड़ जाता है। बॉलीवुड के नामचीन कोरियोग्राफर मवन शुमार रेमों डिसूजा यूँ तो हमेशा ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। वे अपने डांस वीडियो शेयर करते रहते हैं। इनके साथ अगर पर्सनल लाइफ की बात करें तो कहा जाता है वे जितने बेहतरीन डांसर हैं, उतने ही अच्छे पति भी हैं। वे अपनी पत्नी का हर मौके पर पूरा सपोर्ट करते हैं। इसी के चलते कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने अपनी पत्नी लिजेल के साथ सोशलमीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसको देखकर उनके फैंस खासा हैरत में हैं।

….तो इस वजह से रेमो और लिजेल कि केमेस्ट्री को पसंद करते हैं फैंस

यूँ तो रेमो डिसूजा अक्सर ही अपनी और अपनी पत्नी लिजेल की तस्वीर और वीडियो शेयर करते रहते हैं। जिसकी वजह से उनके फैंस उनकी और उनकी पत्नी लिजेल की केमेस्ट्री को काफी ज्यादा पसंद भी करते हैं। पर हाल ही उन्होंने सोशलमीडिया पर अपनी पत्नी फ़ोटो शेयर की है। जिसमें लिजेल एक नए अंदाज में ही नजर आ रही है।

दरअसल, इन दिनों रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल अपना वजन कम करने की कोशिश कर रही है। उनकी इस कोशिश को प्रोत्साहन देते हुए रेमो ने सोशलमीडिया पर अपनी पत्नी और अपनी दो तस्वीरे शेयर की है। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि लिजेल ने अपना कितना वजन कम किया है। यदि अगर उनकी पहले की तस्वीर से मिलाया जाए तो उन्हें अब पहचाना भी मुश्किल हो रहा है। लिजेल अब और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं।

रेमो ने कैप्शन में लिखी ये बात

रेमो डिसूजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है कि , ‘वहां पहुंचने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है, लेकिन सबसे बड़ी लड़ाई खुद से होती है और मैंने @lizelleremodsouza को उस लड़ाई को लड़ते हुए और असंभव को हासिल करते हुए देखा है, मैं हमेशा कहता था कि यह आपका दिमाग है, आपको मजबूत बनाना है और लिजल यू डीड. तुम पर बहुत गर्व है, तुम मुझसे ज्यादा मजबूत हो, तुम मुझे प्रेरित करते हो, लव यू’। फैन्स भी उनका ये जोश देखकर काफी हैरान है और उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

Published on September 21, 2021 9:32 am