भारत के खिलाफ सीरीज पहले इंग्लैंड ने किया अपने टीम का ऐलान, क्रिस वोक्स और रेहान अहमद को मिली एंट्री
भारत के खिलाफ सीरीज पहले इंग्लैंड ने किया अपने टीम का ऐलान, क्रिस वोक्स और रेहान अहमद को मिली एंट्री

इस समय भारतीय टीम और BCCI पूरी तरह से अगले महीने होने वाली इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए अभी से तैयारी शुरु कर दी है। जो कि 20 जून से शुरु होने वाली है। लेकिन इस सीरीज से पहले इंडिया A की टीम इंग्लैंड A की टीम के साथ 2 लांयस मुकाबले खेलने जाएगी। जो कि 4 दिनों तक चलने वाले है। जिसके लिए BCCI ने टीम का ऐलान भी कर दिया है। जिसमें टीम की कमान अभिमन्यु ईश्वर को सौंपी गई है। लेकिन अब इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने भी इंग्लैंड लांयस टीम का ऐलान कर दिया है। तो आइए आपको इन दोनों ही टीमों के बारे में जानकारी देते हैं।

30 मई को खेला जाएगा इंग्लैंड लायंस का पहला मुकाबला :

हाल ही में इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने 14 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। जिसमें क्रिस वोक्स और रेहान अहमद के साथ ही डैन मूसली को भी टीम में मौका दिया गया है। बता दें कि इंग्लैंड लायंस का पहला मुकाबला 30 मई को खेला जाने वाला है। इंग्लैंड क्रिकेट टीम की कप्तान की बात करें तो वह कप्तानी जेम्स रेव को सौंपी गई है। 30 जून के बाद दूसरा मुकाबला 6 जून को खेला जाने वाला है।

पहली बार एक साथ खेलेंगे फरहान और रेहान :

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के घातक और तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स बीते समय चोटिल हो गए थे लेकिन अब वह बिल्कुल ठीक हैं। चोट लगने के बाद वह काफी समय बाद टीम में प्रदर्शन दिखाते हुए नजर आएंगे। इस सीरीज की सबसे खास बात यह है कि फरहान और रेहान दोनों खिलाड़ी एक साथ मैदान में दिखाई देने वाले है। जानकारी के लिए बता दें कि यह दोनों खिलाड़ी भाई है। लेकिन अपसोस इस बात का है कि रेहान केवल पहला ही मुकाबला खेलेंगे जिसके बाद वह टीम से बाहर हो जाएंगे। दरअसल दूसरे मैच में कॉक्स पेट की वापसी टीम में हो जाएगी।

इंडिया A की टीम स्क्वॉड :

लांसय मुकाबले के लिए इंडिया A के टीम स्क्वॉड की बात करें तो उसमें अभिमन्यु ईश्वरन “कप्तान” ईशान किशन “विकेटकीपर” ध्रुव जुरेल “उप कप्तान” यशस्वी जयसवालस करुण नायर, नितीश कुमार रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, मानव सुधार, तनुष कोटिसन, मुकेश कुमार, आकाश दीप, हर्षित राणा, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, रुतुराज गायकवाड़, सरफराज खान, तुषार देशपांडे, हर्ष दुबे जैसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

इंग्लैंड लांयस की टीम स्क्वॉड :

इंग्लैंड लांयस के टीम स्क्वॉड की बात करें तो उसमें जेम्स रीव “कप्तान”, फरहान अहमद, रेहान अहमद, सनी बेकर, जॉर्डन कॉक्स, क्रिस वोक्स, जॉर्ज हिल, अजीत सिंह डेल, जॉर्डन कॉक्स, एमिलियो गे, रॉकी फ्लिंटॉफ, टॉम्स हेन्स, जोश हल एडी जैक, बेन मैकिनी, डैन मूसली जैसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया हैं।

ALSO READ:भारतीय टीम के Asia Cup से हटते ही इस टीम को हो गया बंपर फायदा, अब एशिया कप जीतने की प्रबल दावेदार