IPL 2025: पहले 10 फ्रेंचाइजी ने मिलकर नीलामी किया बेइज्जती, अब बीच में आईपीएल में CSK ने खरीद कर करायी आईपीएल में एंट्री
IPL 2025: पहले 10 फ्रेंचाइजी ने मिलकर नीलामी किया बेइज्जती, अब बीच में आईपीएल में CSK ने खरीद कर करायी आईपीएल में एंट्री

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के बीच में अब एस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने एक बड़ा मास्टर स्ट्रोक खेला है। दरअसल चेन्नई ने चोटिल गेंदबाज गुरजपनीत सिंह की जगह दक्षिण अफ्रीका के उभरते हुए सितारे को टीम के साथ जोड़ा है। गुरजपनीत सिंह अपनी इंजरी के चलते पूरे सीजन के लिए बाहर हो गए हैं। सीएसके को इस सीजन में यह दूसरा झटका लगा है। इससे पहले टीम के नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड भी चोट के चलते इंडियन प्रीमियर लीग के पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। उन्होंने ऐसे खिलाड़ी को टीम में शामिल किया जिनका नीलामी में 10 टीम ने मिलकर भी कोई 75 लाख को बोली लगाकर शामिल नहीं करना चाहता था.

IPL 2025 में ब्रेविस की हुई चेन्नई के खेमे में एंट्री

IPL 2025 में खराब फार्म से जूझ रही सीएसके में अब डेवाल्ड ब्रेविस की एंट्री हो गई है। गुरजपनीत सिंह के चोटिल होने पर सीएसके ने बड़ा दांव खेलते हुए इस खिलाड़ी को टीम में शामिल किया गया है। दुनिया के होने वाली तमाम T20 लीग में भी खेलते हुए नजर आते हैं। उन्होंने अब तक साउथ अफ्रीका के लिए दो टीम T20 इंटरनेशनल मुकाबले भी खेले हैं। T20 लीग मैच खिलाड़ी का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। वैसे पहले IPL का भी हिस्सा रह चुके हैं।

एबी डी विलियर्स का छोटा रूप

अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाने वाले ब्रेविस को साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डी विलियर्स का छोटा रूप भी कहा जाता है। बता दें कि यह खिलाड़ी IPL में मुंबई इंडियंस का भी हिस्सा रह चुके हैं। पिछले सीजन में मुंबई का यह हिस्सा थे और इससे पहले 2022 में भी यह मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े थे। अब तक ब्रेविस ने अपने आईपीएल करियर में कुल 10 मुकाबले खेले हैं और 10 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 230 रन बनाएं हैं।

मोटी रकम के साथ बने सीएसके का हिस्सा

आपको जानकारी के लिए बता दे की चेन्नई सुपर किंग्स ने इस खिलाड़ी को 2.2 करोड रुपए की मोटी रकम के साथ अपने खेमे का हिस्सा बनाया है। यह खिलाड़ी आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। हालांकि उनके ना बिकने पर हर कोई शॉक्ड हो गया था। अब आईपीएल के बीचों बीच चेन्नई के साथ जुड़े यह खिलाड़ी मैदान पर क्या कमाल दिखाते हैं यह वाकई में देखने लायक होगा।

ALSO READ:भारत में होने वाले ICC वर्ल्ड कप 2025 के लिए 7 टीमों ने किया क्वालिफाई, पाकिस्तान ने भी कटाई टिकट, जाने कब कब होंगे मैच