IPL 2025 के 18वें सीजन में कई टीमों ने शुरुआत में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। लेकिन बाद में उनका प्रदर्शन काफी खराब नजर आया जिसमें से एक टीम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) भी थी। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) फ्रेंचाइजी ने हार के बाद अब एक बड़ा फैसला लिया है। दरअसल दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की फ्रेंचाइजी ने टीम में अगले सीजन के लिए एक नए खिलाड़ी को शामिल किया है। जो की सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा रह चुका है। इसी के साथ दिल्ली की टीम ने इस खिलाड़ी को कप्तान पद के लिए भी नियुक्त किया है। तो आइए आपको भी इस खिलाड़ी के बारे में बताते हैं।
Delhi Capitals ने SRH टीम के खिलाड़ी को बनाया कप्तान :
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विश्व में IPL के जैसे ही कई और लीग भी खेली जाती हैं। जिसमें से एक है मेजर क्रिकेट लीग। इस लीग को मिनी IPL के नाम से भी जाना जाता है। जिसका कारण है कि इसमें आईपीएल की फ्रेंचाइजी वाली कई टीम लीग में हिस्सा लेती है। इनमें से एक है दिल्ली कैपिटल जिसने मिनी आईपीएल में इस सीजन हिस्सा लिया है।
GMR और JSW ग्रुप के पास है टीम :
खास बात तो यह है कि दिल्ली कैपिटल्स टीम का मालिकाना हक GMR और JSW ग्रुप के पास ही है। जिसने इस मिनी आईपीएल में दिल्ली की टीम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी हेनरी क्लासेन टीम में शामिल किया है और उन्हें कप्तान पद के लिए भी नियुक्त किया है। आपको बता दें कि बीते सीजन हेनरी क्लासेन ने टीम के लिए काफी खराब कप्तानी की थी, लेकिन इसके बाद भी फ्रेंचाइजी उन्हें ही कप्तान पद के लिए नियुक्त किया है।
कुछ खास नहीं है हेनरी क्लासेन की कप्तानी का रिकॉर्ड :
हेनरिक क्लासेन के कप्तानी के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने बीते सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए मिनी आईपीएल में टीम की कमान संभाली थी। जिसमें टीम ने 7 मैचों से केवल एक मैच ही जीता था। इस खराब प्रदर्शन के बाद भी फ्रेंचाइजी उन्हें ही टीम की कमान सौंपी हैं। जिसके बाद फैंस को कुछ भी समझ नहीं आ रहा है।
हेनरी क्लासेन साउथ अफ्रीका टीम का हिस्सा है। और IPL में काव्या मारन की टीम सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए नजर आते हैं। जिन्हें इस सीजन 21 करोड़ रुपए देकर टीम में शामिल किया गया था। लेकिन खिलाड़ी का प्रदर्शन कुछ खास नजर नहीं आया।
आईपीएल में हेनरी क्लासेन का प्रदर्शन :
आईपीएल 2025 में हेनरी क्लासेन के प्रदर्शन की बात करें तो टीम के लिए उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है इस सीजन हेनरी क्लासेस ने सनराइजर्स हैदराबाद टीम के लिए कुल 13 मुकाबले खेले थे। जिसमें उन्होंने 44 के औसत से 487 रन अपने खाते में जोड़े थे। इन 13 मैचों में खिलाड़ी ने एक शतक और एक अर्ध शतक भी लगाया था।
मिनी IPL में दिल्ली कैपिटल्स की टीम :
मिनी IPL में दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बारे में बात करें तो उसमें डेविड वार्नर, शिमरोन हेटमायर, शायन जहांगीर, स्टीवन टेलर, आरोन जोन्स, हेनरिक क्लासेन, सुजीत नायक, राहुल जरीवाला, कैमरन गैनन, ओबेद मैकॉय, फजलहक फारूकी, वकार सलामखेली, जसदीप सिंह, अयान देसाई, सिकंदर रजा, गुलबदीन नैब, काइल मेयर्स, हरमीत सिंह, अली शेख जैसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।