Gold Silver Price: यूक्रेन और रूस के बीच हो रहे युद्ध के चलते इसका असर दुनिया भर के देशों पर पड़ रहा है। इसका असर भारतीय सर्राफा बाजार में भी देखने को मिल रहा है। सोने और चांदी के दामों मे आए दिन उछाल देखने को मिल रहा है लेकिन अगर आप लोग इस वक्त सोने और चांदी के खरीदार हैं तो यह खबर आपके बड़े काम की है। सोने और चांदी में भारी गिरावट दर्ज की जा रही हैं। गुरुवार को MCX पर सोने की कीमत 0.51 फीसदी गिरकर 51,510 रुपये पर प्रति 10 ग्राम सोना बेचा जा रहा है वहीं अगर चांदी की बात करें तो चांदी की कीमत में भारी गिरावट दर्ज की गई है चांदी1.10 फीसदी गिरावट के साथ 66,667 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।
ऐसे जाने सोने की शुद्धता
अगर आप लोग सोना खरीदते हैं तो सोने की शुद्धता जरूर जान ले तभी आप लोग सोना खरीदें। हम आपको बता दें 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की ज्वेलरी ज्यादातर खरीदी जाती है। 24 कैरेट सोने की ज्वेलरी नहीं बनाई जाती।
अगर आप लोग सोना खरीदने जाते हैं तो आप हॉल मार्क जरूर देख लें। 24 कैरेट सोने पर 999 लिखा होगा। वही 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। इसी से आप लोग सोने की शुद्धता चेक कर सकते हैं।
ऐसे जाने घर बैठे सोने की कीमतें
अगर आप लोग सोने की कीमतें घर बैठे जानना चाहते हैं तो आप इस तरीके से सोने के रेट घर बैठे चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको इस नंबर पर 8955664433 मिस्ड कॉल देना होगा तभी आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा और आपको अपने शहर के लेटेस्ट रेट पता चल जाएगा। आप लोग इसी तरह घर बैठे सोने के ताजा भाव जान सकते हैं।