पूरे उत्तर भारत में सर्दी का सितम जोरो शोरो से देखने को मिल रहा है। बिहार में भी स्थिति ज्यादा अलग नहीं है। सूबे की राजधानी पटना समेत ज्यादातर जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके साथ-साथ घने कोहरे से आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। राजधानी में पारा लगातार नीचे गिरता जा रहा है। फिलहाल शनिवार को राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान गया में 5.4 डिग्री सेल्सियस और सबसे अधिकतम तापमान डेहरी में 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतर शहरों में दिन में धूप नहीं निकली ।
उत्तर पश्चिम से चली हवाएं
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में देश के उत्तर-पश्चिम से ठंडी हवाओं ने दिन के तापमान में कमी लायी है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि एक तरफ देश के उत्तर-पश्चिम से सर्द हवाएं आ रही हैं। पटना में भी बीते एक-दो दिनों की राहत के बाद मौसम बदल गया। दिन में धूप नहीं निकली।
यह भी पढ़े: बिहार: कैबिनेट विस्तार पर बीजेपी और JDU की जंग शुरू, मोदी टीम का अधिक मंत्री पद देने से साफ इनकार
पूरे दिन में ठंडी हवाओं के कारण लोगों को सर्दी सताती रही। पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 20.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अन्य शहरों में भी बुरे हाल
प्रमुख शहरों के तापमान पर नजर डालें तो राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 16.2 और न्यूनतम 10.8 के करीब रहा। यहां पिछले करीब 24 घंटे में पारा करीब 4 डिग्री तक नीचे गया है। पूर्णिया में 16.6 और 11.9, भागलपुर में 17.3 और 11.1, वहीं गया में अधिकतम तापमान 19.9 और न्यूनतम तापमान 5.4 रिकॉर्ड किया गया। यहां सूबे के सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा।
पटना में शनिवार को दिन में 12 बजे के बाद भी महज 800 से 1000 मीटर की विजिबिलिटी देखने को मिली। वहीं, सुबह के ये महज 50 मीटर पर थी। पटना एयरपोर्ट पर करीब दो दर्जन विमानों की आवाजाही पर इसका असर नजर आया। अभी अगले दो से तीन दिनों के दौरान ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया गया है। अब ये सर्दी कब तक ऐसे ही अपना प्रकोप दिखाएगी इसके बारे मे कुछ कहा नहीं जा सकता।