दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के अलावा उत्तर बिहार राज्य में भी खूब कोहरा छाया हुआ है। लगातार बदलते मौसम के बीच कड़ाके की ठंड से लोगों का बुरा हाल है। गुरुवार की सुबह ठंड का कहर लगातार जारी रहा। इसी बीच दोपहर में हल्की धूप भी देखने मिली थी, लेकिन शाम को फिर और भी ज्यादा ठंड बढ़ गई। फिलहाल तो मौसम विभाग की तरफ से शनिवार को मौसम साफ होने की संभावना जताई गई है। घने कोहरे के बीच ही अब लोग आग का सहारा ले कर ठंड के कहर का सामना कर रहे हैं।
अगले दिन मौसम साफ होने की संभावना
डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्व विद्यालय पूसा के मौसम विज्ञानी डॉ. ए सत्तार ने अगले दो दिनों को लेकर मौसम का हाल बताया है। उन्होंने मौसम की जानकारी देते हुए बताया है कि, शनिवार 23 जनवरी को मौसम का रुख बदल सकता है। सुबह के दौरान भी हल्के बादल छाए रह सकते हैं लेकिन मौसम साफ होने की भी संभावना देखी गई है।
यह भी पढ़े: दरभंगा: दिव्यांग के साथ गैंगरेप के बाद फोड़ी गई आंखे, शरीर पर नहीं बचा 1 इंच कपड़ा
इसी दौरान 10 से 12 किलो मीटर की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। इन सब के चलते ठंड लगातार बनी रहेगी लेकिन हल्की धूप भी देर से देखने को मिल सकती है। सूर्य के हलके प्रकाश से फिलहाल सभी को अब ठंड से थोड़ी राहत मिलने वाली है।
मौसम विभाग की तरफ से किसानों को फसलों पर खास निगरानी रखने की सलाह
मौसम में लगातार हो रहे बदलाव को देखते हुए मौसम विभाग ने किसानों को अपनी आलू और मटर की फसलों पर खास निगरानी रखने की सलाह दी है। मौसम विज्ञानी की जानकारी के मुताबिक, 21 जनवरी को अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 7 डिग्री तक कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य ही दर्ज किया गया था। गुरुवार के दिन अधिकतम तापमान 15.5 और न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस तक रहा था। इस के अलावा आगे अब मौसम में धीरे-धीरे सामान्यता देखी जाएगी और साथ ही मौसम के लगातार साफ रहने की संभावना जताई गई है।