qfrs 613c6f05bb55c - 1

बिहार के सीवान जिले में एक युवक ने किन्नर से शादी कर ली। युवक के परिजनों ने इस शादी का विरोध करते हुए उसे घर में घुसने नहीं दिया। गांव में युवक की किन्नर से शादी चर्चा का विषय बन चुका है।

जानकारी के अनुसार मैरवा थाना क्षेत्र के लंगड़पुरा गांव के विकास राजभर के किन्नर से विवाह कर शुक्रवार की देर रात को घर लौटने पर परिजनों ने विरोध किया है। युवक को घर में घुसने से रोक दिया। विकास द्वारा गोपालगंज जिले के मीरगंज में एक किन्नर से शादी करने का वीडियो वायरल हुआ था। वह छह माह से मरीगंज की एक नाच पार्टी के साथ रहता था। इसी पार्टी में काम करने वाले किन्नर रितेश गोड़ से शादी का वीडियो वायरल हुआ था।

किन्नर से युवक की शादी के बाद घर वालों ने काटा बवाल

prabhatkhabar import 2018 8 2018 8largeimg29 Aug 2018 162814317 - 3

मीरगंज में किसी घर में शादी के वायरल वीडियो की तारीख स्पष्ट नहीं है। कुछ दिन पूर्व दोनों के शादी किये जाने की चर्चा है। किन्नर रोहित कई साल से मीरगंज की एक नाच पार्टी में काम करता था। दोनों कई साल से एक साथ काम करते थे। शादी की खबर के बाद परिजन युवक से नाराज हैं। शुक्रवार की रात को उसके घर लौटने पर जमकर हंगामा हुआ। घर के लोगों ने उसे घर में घुसने से रोक दिया। जिसके बाद कई घंटे तक वह घर के बाहर खड़ा रहा। देर रात को घर के पीछे से छत पर जाकर सोने में कामयाब रहा। शनिवार को उसके घर आने की सूचना के बाद काफी संख्या में लोग जुटे रहे।

एक ही गांव के हैं दोनों

11 09 2021 kinner 22011404 191552735 - 5

विकास व रोहित दोनों एक गांव के रहने वाले हैं। दोनों कई साल से मीरगंज में काम कर रहे थे। विकास राजभर व रितेश गोड़ दोनों गुठनी मोड़ पर ठेला पर दुकान लगाते थे। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ साल पूर्व रितेश में महिलाओं जैसे लक्षण आने के बाद वह एक नाच पार्टी में चला गया। कभी-कभी उसके घर लौटने के बाद विकास से मुलाकात होती थी। दोनों के बीच एक दूसरे के प्रति आर्कषण बढ़ने लगा। बाद में विकास भी उसके साथ रहने लगा। अब शादी के बाद गांव के लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।