IPL के बाद भारत को धोखा देकर इंग्लैंड पहुंचा यह भारतीय खिलाड़ी, England के लिए डेब्यू करते ही जड़ा शतक
IPL के बाद भारत को धोखा देकर इंग्लैंड पहुंचा यह भारतीय खिलाड़ी, England के लिए डेब्यू करते ही जड़ा शतक

England : इंडियन प्रीमियर लीग का आज फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। वही इंडिया ए की टीम इस समय England लायंस के खिलाफ दो मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज खेल रही है। इस बीच भारतीय क्रिकेटर और दिल्ली कैपिटल्स के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाज से जुड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल दिल्ली कैपिटल्स के इस खिलाड़ी ने हाल ही में England के वैगन क्रिकेट क्लब ने 2025 लिवरपूल और डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए साइन किया ।

England में अपने क्लब क्रिकेट पर डेब्यू करते ही इस खिलाड़ी ने शतकीय पारी खेल सबको अपनी तरफ आकर्षित कर लिया है।

England के लिए डेब्यू करते ही जड़ा शतक

दरअसल हम किसी और खिलाड़ी की नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेटर और दिल्ली कैपिटल्स के ताबड़तोड़ बल्लेबाज आशुतोष शर्मा की बात कर रहे हैं। जिन्होंने इंग्लैंड में अपने क्लब क्रिकेट डेब्यू पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 70 गेंद में शतकीय पारी खेली। खिलाड़ी ने 31 मई 2025 को भारत से इंग्लैंड पहुंचने के कुछ ही घंटे बाद वैगन क्रिकेट क्लब के लिए लिवरपूल डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट कंपटीशन के दौरान यह कारनामा किया। हालांकि उनकी इस पारी ने न केवल क्रिकेट क्लब में धमाल मचाया बल्कि भारतीय फैंस के बीच भी उनका यह प्रदर्शन चर्चा का विषय बना।

कठिन समय में संभाला मोर्चा

आशुतोष ने 9.5 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर जब टीम 17 रनों पर थी। तब बल्लेबाजी शुरू की और प्रारंभिक बल्लेबाज अवीन डालुगोड के साथ 153 रन की बेहतरीन साझेदारी की। उन्होंने 73 गेंद में 100 रन बनाए। जिसमें 8 चौके और 6 छक्के शामिल थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 136.99 का रहा हालांकि उनके आउट होने के बाद टीम का बल्लेबाजी क्रम पूरी तरह से फ्लॉप नजर आया। विगन टीम 41 ओवर में 170/3 से 195/7 पर सिमटकर रह गयी।

दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा है आशुतोष

बात अगर आईपीएल 2025 में आशुतोष के प्रदर्शन की करें तो दिल्ली कैपिटल्स खिलाड़ी को 3.80 करोड रुपए देकर अपनी टीम का हिस्सा बनाया था। इस सीजन में इस खिलाड़ी ने 13 मैच की 9 पारियों में 29.14 की औसत और 160.62 की स्ट्राइक रेट के साथ 204 रन बनाए हैं। हालांकि इस दौरान वह एक अर्धशतक लगाने में भी कामयाब रहे। जबकि दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ में जगह नहीं बन पाई। जिसके कारण आशुतोष को इंग्लैंड में क्लब क्रिकेट खेलने का मौका मिला।

ALSO READ:शतक, शतक, शतक..375 रन…! इंग्लैंड में नहीं रुका Cricket का दिग्गज बल्लेबाज, अंग्रेजी की पिटाई कर तोड़ा विवियन रिचर्डस का रिकॉर्ड