Posted inक्रिकेट, न्यूज

Arjun Tendulkar ने 25 साल की उम्र गुपचुप तरीके से रचाई सगाई! जानिये कौन हैं होने वाली दुल्हनियां, जिसके प्यार में हुए बोल्ड

Arjun Tendulkar ने 25 साल की उम्र गुपचुप तरीके से रचाई सगाई! जानिये कौन हैं होने वाली दुल्हनियां, जिसके प्यार में हुए बोल्ड
Arjun Tendulkar ने 25 साल की उम्र गुपचुप तरीके से रचाई सगाई! जानिये कौन हैं होने वाली दुल्हनियां, जिसके प्यार में हुए बोल्ड

Arjun Tendulkar  Engagement: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे Arjun Tendulkar ने बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखने वाली सानिया चंडोक के साथ सगाई कर दी है। बता दे कि सानिया मुंबई के जाने-माने बिजनेसमैन रवि घई की पोती है। यह सगाई एक निजी समारोह में हुई और इसमें केवल करीबी लोगों कोई शामिल किया गया था। हालांकि परिवार की तरफ से कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

सानिया के प्यार में क्लीन बोल्ड हुए Arjun Tendulkar

Arjun Tendulkar दरअसल सानिया मुंबई के एक बड़े घराने से ताल्लुक रखती हैं। घई फैमिली का हॉस्पिटैलिटी और फूड सेक्टर में काफी जाना पहचाना नाम है। वह इंटरकॉन्टिनेंटल होटल और फेमस आइसक्रीम ब्रांड ब्रुकलिन क्रीमरी की भी मालिक है। हालांकि भारत सरकार के आधिकारिक रिकॉर्ड के मुताबिक सानिया मुंबई मैं स्थित एक प्रीमियम पेट सैलून,स्पा मिस्टर पॉज पार्टनर और डायरेक्टर भी है।

आईपीएल में मुंबई टीम का हिस्सा है Arjun Tendulkar

बोलिंग ऑल राउंडर अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल में अपना डेब्यू दर्ज कर चुके हैं। वह मुंबई इंडियंस के लिए अब तक पांच मैच भी खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 13 रन बनाए हैं और तीन विकेट लिए हैं हालांकि अर्जुन को आईपीएल में सिर्फ एक ही मुकाबले में बैटिंग करने का मौका मिला था। जिसमें उन्होंने 9 गेंद में एक छक्के की मदद से 13 रन बनाए थे। अर्जुन ने आईपीएल में 2023 में डेब्यू किया था। लेकिन आईपीएल 2025 में उनको एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला।

कुछ ऐसा है अर्जुन का क्रिकेट करियर

अर्जुन नई गेम से अच्छी गेंदबाजी करते हैं और निचले क्रम में ठीक-ठाक बल्लेबाजी भी कर लेते हैं। तेंदुलकर ने अब तक 17 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले हैं 18 लिस्ट के मुकाबले खेले हैं और साथ ही 24 T20 मुकाबले भी खेले हैं। लेफ्ट आर्म मीडियम फास्ट बॉलर अर्जुन तेंदुलकर ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 532 रन बनाए हैं। जबकि 37 विकेट लिए हैं लिस्ट में अर्जुन ने 102 रन और 25 विकेट लेने का काम किया है। जबकि T20 में 119 रन के साथ 27 विकेट भी ले चुके हैं।

Read More : 6 4 4 4 4 4 .. इंग्लैंड में डेब्यू करते छा गए ईशान किशन, बल्ले से मचाया कोहराम, शतक से चूके विरोधी गेंदबाजी की पिटाई

मनिका पालीवाल एक प्रमुख क्रिकेट लेखिका हैं, जिनकी लेखनी ने क्रिकेट जगत में एक...