Rohit Sharma Mumbai Indians

आईपीएल 2024 (IPL 2024) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, जहां पांच बार की चैंपियन टीम ने ग्रुप स्टेज में केवल चार जीत दर्ज की और अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर रही। इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद, अब सभी की नजरें आईपीएल 2025 (IPL 2025) के सीजन पर हैं, खासकर मेगा ऑक्शन (IPL 2025 Mega Auction) से पहले मुंबई इंडियंस द्वारा लिए जाने वाले रिटेंनस पर, टीम के पास 5 से अधिक अच्छे खिलाड़ी हैं, जिन्हें वो रिटेन करना चाहेगी। लेकिन ऐसा संभव है। तो आईये जानते टीम कौन से खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है।

रोहित शर्मा पर टिकीं हैं Mumbai Indians के फैंस की निगाहें

फैंस के बीच सबसे बड़ी चर्चा रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को लेकर है। आईपीएल 2024 के दौरान मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने उन्हें कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को टीम का नया कप्तान बनाया था, जिसके बाद यह अटकलें तेज हो गईं कि रोहित शर्मा शायद अगले सीजन में मुंबई इंडियंस का हिस्सा न रहें।

वही रोहित शर्मा के अलावा सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह पर भी चर्चा जा रही है। सूत्रों के अनुसार यदि रोहित शर्मा ने टीम छोड़ी तो उनके साथ जसप्रीत बुमराह भी टीम को अलविदा कह देगें।

इसके बाद में फ्रेंचाइजी को एक नई यूनिट खड़ी करनी होगी। यदि ये कोर खिलाड़ी चले जाते हैं। हालांकि, इस बीच टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है।

आकाश चोपड़ा ने की टीम को लेकर भविष्यवाणी

आकाश चोपड़ा के अनुसार, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) मेगा ऑक्शन से पहले पांच खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है, जिनमें से चार खिलाड़ियों के नाम तय हैं। उनके अनुसार, टीम रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव को रिटेन करेंगी।

रिपोर्ट्स की मानें तो फ्रेंचाइजी एक बार फिर रोहित शर्मा को अपने टीम का कप्तान बना सकती है, क्योंकि उन्होंने अभी हाल ही में अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को 17 सालों बाद आईसीसी टी20 विश्व कप का ख़िताब जिताया है।

पांचवें खिलाड़ी के रूप में उन्होंने तिलक वर्मा और ईशान किशन के नाम का सुझाव दिया है, जिनमें से किसी एक को टीम रिटेन कर सकती है।

आकाश चोपड़ा ने यह भी बताया कि आईपीएल के नए मेगा ऑक्शन नियमों के अनुसार, हर टीम को अधिकतम पांच खिलाड़ियों को रिटेन करने का विकल्प मिलेगा। इसके अलावा, एक अतिरिक्त खिलाड़ी को RTM (राइट टू मैच) कार्ड के जरिए वापस टीम में शामिल किया जा सकता है।

Mumbai Indians का आईपीएल 2024 का स्क्वॉड

रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, अर्जुन तेंदुलकर, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, विष्णु विनोद, रोमारियो शेफर्ड, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्ज़ी, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, नमन धीर, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी, ल्यूक वुड।

ALSO READ: प्रीति जिंटा ने सैम करन, कगिसो रबाडा और लिविंगस्टोन को दिखाया बाहर का रास्ता तो काव्या मारन ने भुवनेश्वर और ट्रेविस हेड को किया बाहर? देखें दोनों टीमों की रिटेन लिस्ट