90 के दशक का मशहूर टीवी सीरियल शक्तिमान बच्चों का फेवरेट हुआ करता था। कुछ समय पहले ही मुकेश खन्ना ने सोशल मीडिया पर अनाउंस किया था कि अब शक्तिमान बड़े पर्दे पर लेकर आएंगे। जिससे कि एक बार फिर लोगों को अपने बचपन के दिन याद आएंगे। इस सीरियल में एक से बढ़कर एक कलाकार थे, जिसको लोग भुला नहीं पाते हैं। शक्तिमान में वो विलेन भी था जिसका नाम जैकाल था।
डॉक्टर जैकाल एक सुपर साइंटिस्ट था और वह शक्तिमान का सबसे बड़ा दुश्मन था। डॉक्टर जैकाल ने अपने अभिनय से ऐसी छाप छोड़ी थी जो हर किसी के जेहन में है। शक्तिमान सीरियल के ऑफ एयर होने के बाद डॉक्टर जैकाल कहां गए किसी को कुछ नहीं पता।
दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाला शक्तिमान सीरियल रविवार को दोपहर 12:00 बजे प्रसारित होता था। सीरियल को देखने के लिए बच्चों के साथ- साथ बड़ों की भीड़ लगी रहती थी। यह 90 के दशक के सबसे पॉपुलर सीरियल में से एक था। वहीं इसके लीड रोल में मुकेश खन्ना थे। उनके अभिनय को लोग बहुत पसंद करते थे।
डॉ. जैकाल और शक्तिमान की रहती थी दुश्मनी
बता दें कि शक्तिमान सीरियल में अगर शक्तिमान का सबसे बड़ा कोई दुश्मन था तो वह डॉक्टर जैकाल था। इन दोनों के बीच में जबरदस्त टक्कर होती थी, क्योंकि डॉक्टर जैकाल शक्तिमान के ऊपर अजीबोगरीब एक्सपेरिमेंट करता था। हालांकि हर बार उसे हार का सामना करना पड़ता था।
सीरियल बंद होने के बाद डॉक्टर जैकाल कहां गए यह किसी को नहीं पता। वह क्या करते हैं किस हालत में अपनी जिंदगी को कैसे जी रहे हैं इसके बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं ।
अब यह काम करते हैं डॉक्टर जैकाल
डॉक्टर जैकाल का किरदार प्ले करने वाले अभिनेता ललित परिमो है। उन्होंने अपने एक्टिंग से सबको अपना दीवाना बना दिया था। हालांकि उसके बाद वह किसी टीवी सीरियल में नजर नहीं आए।
लेकिन कुछ समय पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई वेब सीरीज स्कैम 1992 के अंदर फिर से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। और एक बार फिर इस वेब सीरीज के जरिए लोग उनके दीवाने हो गए।
ललित परिमो करते हैं राइटिंग
बता दें कि डॉक्टर जैकाल समय के साथ उनकी उम्र बढ़ने लगी और धीरे-धीरे उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली। अब वह एक्टिंग एकेडमी चलाते हैं और राइटिंग करते हैं। उन्हें बहुत सी किताबें लिखी हैं और किताबें पब्लिश भी हुई हैं ।
ये भी पढ़ें-LPG Price Hike: 250 रूपये बढ़ जायेगी LPG गैस की कीमत, सब्सिडी को लेकर ये है नया अपडेट
Published on September 2, 2022 3:42 pm