MS Dhoni ने ही बढ़ा दी Chennai Super Kings की मुसीबत, CEO काशी विश्वनाथन ने बताया 4 करोड़ में धोनी नहीं हुए रिटेन, हुआ नया खुलासा

जब भी बात Chennai Super Kings की होती है, तो उसमें सबसे पहला नाम MS Dhoni का ही आता है। इस फ्रेंचाइजी की पहचान ही धोनी बन गए हैं। फिलहाल महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य पर बहुत बड़े सवाल खड़े हुए हैं। जिसका जवाब अभी तक सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन के पास भी नहीं है। जिसके कारण ही टीम की परेशानी भी बहुत ज्यादा बढ़ गई है।

MS Dhoni के भविष्य पर खड़ा है बड़ा सवाल

आईपीएल में पिछले 3 सालों से हर बार फैंस MS Dhoni का आखिरी सीजन ही मान लेते हैं। जिसके बाद वो अगले सीजन में भी खेलते हुए नजर आते हैं। अब फैंस को उम्मीद है कि माही आईपीएल 2025 में भी खेलते हुए नजर आने वाले हैं। जिसके बारें में लगातार चर्चा चल रही है। फिलहाल क्रिकेट में ये सबसे बड़ा सवाल बन गया है।

31 अक्टूबर तक सभी टीमों को अपने रिटेन लिस्ट बीसीसीआई को सौंपनी है। अब अगर धोनी को अगला सीजन खेलना है तो फिर चेन्नई सुपर किंग्स टीम को उन्हें रिटेन करना होगा। हालांकि अभी तक इसके बारें में खुद सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन तक को नहीं पता है। उनका कहना है कि जल्द ही धोनी इसके बारें में बतायेंगे जिसके बाद ही मामला पूरी तरह से साफ हो पाएगा।

अपना आखिरी सीजन खेलने वाले हैं माही

खेल जगत के सभी दिग्गजों का मानना है कि आईपीएल 2025 खेलकर ही महेंद्र सिंह धोनी संन्यास का फैसला लेंगे। ऐसे में उनके सभी फैंस के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी आने वाली है। आईपीएल में बीसीसीआई ने इस बार एक पुराने नियम को फिर से लागू किया है। जिससे महेंद्र सिंह धोनी मात्र 4 करोड़ में खेल सके।

दरअसल पिछले 5 साल से जो भी खिलाड़ी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं रहा है, उसे टीम बतौर अनकैप्ड खिलाड़ी रिटेन कर सकती है। इस कैटगरी में ही सीएसके MS Dhoni को एक बार फिर अपने साथ जोड़ सकती है। इस पर आखिरी फैसला खुद माही को ही लेना है।

ALSO READ:IPL 2025: CSK समेत इन 3 फ्रेंचाइजी का बड़ा फैसला, कप्तान को दिखाया बाहर का रास्ता, नहीं करेगी रिटेन, एक तो रहेगा अनसोल्ड