3 जून 2025 को IPL 2025 का फाइनल मुकाबला खेला गया था। इस मुकाबले में RCB ने पंजाब किंग्स को हार कर 18 वर्ष बाद खिताब अपने नाम किया है। इस सीजन के समाप्त होने के बाद सभी फ्रचाइजी अब अगले सीजन यानी 2026 के लिए अभी से ही तैयारी शुरु कर दी है। लेकिन इस सीजन के शुरु होने पहले सभी फ्रचाइंजी अपने- अपने रिटेंशन लिस्ट BCCI देना है। जिसके लिए टीम में कई सारे बदलाव होंगे। हाल ही में यह खबर सामने आ रही है कि IPL की 3 फ्रेंचाइजी ने अपने कप्तान में बदलाव कर सकती है तो आइए आपको भी इसके बारे में पूरी जानकारी देते हैं।
कप्तान पद से हटाए जाएंगे संजू सैंमसन :
IPL 2026 के लिए जिस टीम ने सबसे पहले कप्तानी में बदलाव किया है कोई और नही बल्कि राजस्थान रॉयल्स है जिसकी कमान IPL 2025 में संजू सैमसन के हाथों में सौंपी गई थी। लेकिन इस सीजन टीम ने कुछ खास प्रदर्शन नही दिखाया जिसके बाद अब फ्रचाइजी संजू सैमसन को कप्तान पद से हटाने का विचार बना रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मौजूदा समय में RR और संजू सैमसन के बीच रिश्ते सही नही है। इसी कारण दोनों एक दूसरे से दूर रहने के प्रयास में है। यही बड़ा कारण है कि RR फ्रंचाइजी संजू सैमसन को अगले सीजन टीम स बाहर का भी रास्ता दिखा सकती है।
दूसरे नंबर पर है अजिंक्य रहाणे :
कप्तान बदलने के लिस्ट में दूसरे नंबर पर जिस खिलाड़ी का नाम है। जो कि अभिनेता शाहरुख खान कि टीम कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा थे। इसी के साथ ही टीम कि कमान भी संभाल रहे थे। लेकिन अब पिछले सीजन में खराब प्रदर्शन देखते हुए यह खबर सामने आ रही है कि रहाणे को कप्तानी पद से हटाया जा सकता है।
दरअसल एक मीडिया रिपोर्ट के माध्यम से अजिंक्य रहाणे ने इस बारे में बताया है कि उनकी बल्लेबाजी टीम के लिए कुछ खास नही रही है। जिसके कारण टीम को असफलता का मुंह देखना पड़ा है। इस लिए KKR कि फ्रंचाइजी अगले सीजन रहाणे को कप्तानी पद से हटा कर किसी विस्फोटक प्रदर्शन दिखाने वाले खिलाड़ी को टीम का कप्तान चुन सकती है।
CSK भी बदल सकती है अपना कप्तान :
IPL 2025 में सबसे ज्यादा जिस टीम का प्रदर्शन खराब रहा है वह कोई और नही बल्कि CSK की टीम रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि IPL में CSK की टीम सबसे सफल टीमों में से एक है लेकिन IPL 2025 सीजन में टीम का प्रदर्शन बेहद खराब नजर आया है। इस सीजन CSK की फ्रंचाइजी ने टीम कि कमान ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में सौंपी थी। लेकिन शुरुआती मैचों में ही गायकवाड़ मैच के दौरान चोटिल हो गए थे।