Posted inक्रिकेट, न्यूज

अजिंक्य रहाणे ने खुद कप्तानी छोड़ने का लिया ऐलान, अचानक छोड़ दी कप्तानी, LSG का खिलाड़ी बना नया कप्तान

अजिंक्य रहाणे ने खुद कप्तानी छोड़ने का लिया ऐलान, अचानक छोड़ दी कप्तानी, LSG का खिलाड़ी बना नया कप्तान
अजिंक्य रहाणे ने खुद कप्तानी छोड़ने का लिया ऐलान, अचानक छोड़ दी कप्तानी, LSG का खिलाड़ी बना नया कप्तान

एक तरफ जहां भारतीय टीम अगले महीने से शुरू होने वाले एशिया कप की तैयारी में जोरों शोरों से जुड़ी हुई है तो वहीं दूसरी तरफ भारत में डोमेस्टिक सीजन की भी लगातार तैयारी चल रही है। लेकिन इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आईपीएल में केकेआर टीम की कप्तानी करने वाले अजिंक रहाणे ने अचानक ही घरेलू क्रिकेट में अपनी टीम मुंबई की कप्तानी छोड़ने का बड़ा फैसला लिया है। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए शेयर की है।

अजिंक रहाणे ने छोड़ी मुंबई टीम की कप्तानी

दरअसल मुंबई टीम के कप्तान अजिंक रहाणे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करके मुंबई टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया है। रहाणे ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि मुंबई टीम के कप्तानी करना और चैंपियन बनना मेरे लिए सम्मान की बात रही है आगे घरेलू सीजन के साथ मेरा मानना है कि एक नए कप्तान को तैयार करने का यह सही समय है। इसलिए मैंने कप्तानी की भूमिका जारी न रखने का फैसला किया है मैं एक खिलाड़ी के रूप में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए पूरी तरीके से कोशिश करूंगा और मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के साथ अपना सफर जारी रखेगा।

लखनऊ सुपर जायंट्स का यह खिलाड़ी बन सकता कप्तान

अजिंक रहाणे ने अपने बयान में यह बात पूरी तरीके से साफ कर दी है कि नए कप्तान को तैयार करने का यह सही समय है। यही नहीं माना तो यह भी जा रहा है की टीम की कमान अब शार्दुल ठाकुर के हाथों में सौंप जा सकती है जो लंबे समय तक मुंबई टीम की कप्तानी का पदभार संभाल सके। हालांकि इसके लिए कई सारे नाम सामने आ रहे हैं हो सकता है कि मुंबई की टीम जल्दी नए कप्तान का ऐलान भी कर दे।

मुंबई के लिए अजिंक्य रहाणे का क्रिकेट प्रदर्शन

अजिंक्य रहाणे काफी समय से रणजी ट्रॉफी में मुंबई टीम की कप्तानी कर रहे हैं उनकी कप्तानी में मुंबई ने साल 2023 और 24 में रणजी का ख़िताब भी अपने नाम किया था हालांकि अब तक अजिंक्य रहाणे ने मुंबई के लिए 76 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले हैं और बल्लेबाजी करते हुए खिलाड़ी ने 52 की औसत के साथ 5932 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 19 शतक भी देखने को मिले हैं।

Read More : चेतेश्वर पुजारा-रहाणे को मौका, मोहम्मद शमी की वापसी, West Indies टेस्ट सीरीज के लिए 17 सदस्यीय भारतीय टीम फाइनल

मनिका पालीवाल एक प्रमुख क्रिकेट लेखिका हैं, जिनकी लेखनी ने क्रिकेट जगत में एक...