AB de Villiers: साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान और आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज रह चुके AB de Villiers ने हाल ही में अपनी ऑल टाइम इंडियन प्रीमियर लीग 11 का चुनाव किया है। इस टीम में उन्होंने भारतीय टीम के साथ बड़े खिलाड़ियों को जगह दी है तो वहीं चार विदेशी खिलाड़ियों को भी टीम का हिस्सा बनाया है। इतना ही नहीं AB de Villiers ने खुद को भी इस टीम का हिस्सा बनाया है जबकि टीम के कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी को सौपीं है।
ओपनिंग और मिडिल ऑर्डर में चुने यह खिलाड़ी
AB de Villiers ने अपनी प्लेइंग इलेवन में रोहित शर्मा और मैथ्यू हेडन जैसे खिलाड़ियों को जहां ओपनिंग की जिम्मेदारी सौंपी है तो वहीं दोनों खिलाड़ी शुरुआत से बड़े हिट लगा सकते हैं। विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव को नंबर तीन और नंबर चार पर जगह दी है। यह दोनों ही खिलाड़ी अपने स्टॉक प्ले और मैच जितवा परियों के लिए जाने जाते हैं। बता दें कि डिविलियर्स ने खुद को मिडिल ऑर्डर में रखा है। क्योंकि वह आरसी में में भी मिडिल ऑर्डर में ही खेलते थे। मैदान के चारों ओर शॉट लगने की क्षमता के कारण अब को 360 कहा जाता हैं।
इकलौते ऑलराउंडर कोड दी टीम में जगह
एबी डी विलियर्स ने ऑलराउंडर के तौर पर से हार्दिक पांड्या का चयन किया है। वह अपनी पावर हिटिंग और सिम बॉलिंग के लिए काफी जाने जाते हैं इतना ही नहीं वह मुंबई इंडियंस के कप्तान भी है विकेट कीपिंग और कप्तानी की जिम्मेदारी महेंद्र सिंह धोनी को सौंप गई है। धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक है और उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी को भी अपने नाम किया है।
गेंदबाजी डिपार्टमेंट में शामिल हुए यह खिलाड़ी
AB de Villiers ने गेंदबाजी डिपार्टमेंट में जसप्रीत बुमराह और उनके साथ लसिथ मलिंगा को जगह दी है। दोनों ही अपनी घातक की ओर कर और खेल बदलने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। वहीं उन्होंने आरसीबी की तरफ से खेलने वाले युजवेंद्र चहल और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी डिपार्टमेंट में शामिल किया है।
AB de Villiers की ऑल टाइम फेवरेट प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, मैथ्यू हेडन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, एबी डिविलियर्स, हार्दिक पांड्या, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, लसिथ मलिंगा, डेनियल विटोरी।
Read More : हाशिम अमला ने चुने दुनिया के 3 सबसे घातक बल्लेबाज, विराट कोहली को जगह, सचिन तेंदुलकर को किया नजरअंदाज