Posted inक्रिकेट, न्यूज

6 6 6 6 6 6.. 22 छक्के 17 चौके T20 Cricket में 77 गेंद में इस खिलाड़ी ने 205 रन ठोक मचाया कोहराम, क्रिकेट जगत को मिला नया क्रिस गेल

6 6 6 6 6 6.. 22 छक्के 17 चौके T20 Cricket में 77 गेंद में इस खिलाड़ी ने 205 रन ठोक मचाया कोहराम, क्रिकेट जगत को मिला नया क्रिस गेल

Cricket के मैदान में कई रिकॉर्ड बनते हैं तो कई टूटते हैं। लेकिन जब भी Cricket के मैदान में कोई खिलाड़ी कोई नया रिकॉर्ड बनाता है तो वह हमेशा Cricket फैंस के दिलों में जिंदा रहता है। खिलाड़ी जब भी Cricket के मैदान में उतरता है तो उसके प्रदर्शन को लेकर क्रिकेट प्रेमियों के मन में एक अलग ही उत्सुकता रहती है। अच्छा प्रदर्शन जहां तालिया की गड़गड़ाहट देता है तो वही खराब प्रदर्शन सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करवाता है। लेकिन आज हम आपको वेस्टइंडीज के एक ऐसे खिलाड़ी भारी भरकम खिलाड़ी के बारे में बताने वाले हैं। जिसने Cricket के मैदान पर एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया। जिसे बड़े से बड़े दिग्गज नहीं बना पाएं।

Cricket के मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाड़ी का कमाल

दरअसल हम बात वेस्टइंडीज Cricket टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी रहकीम कॉर्नवाल की कर रहे हैं जिन्होंने क्रिकेट के मैदान पर एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया जिसे आज तक कोई भी खिलाड़ी तोड़ने में नाकामयाब साबित हुआ है। रहकीम कॉर्नवालने T20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया। उन्होंने 2022 में अमेरिका में अटलांटा ओपन T20 लीग में दोहरा शतक लगाया। खिलाड़ी ने 77 गेंद का सामना करते हुए 17 चौके और 22 छक्को  की मदद से यह कारनामा किया। जिसमें उन्होंने 205 रनों की जोरदार पारी खेली। बल्लेबाज कि तूफानी पारी के आगे गेंदबाज भी रहम की भीख मांगते हुए नजर आए।

सोशल मीडिया पर छा गया यह वीडियो

लगभग 6.6 फुट की हाइट वाले रहकीम कॉर्नवाल ने क्रिकेट के मैदान पर जब यह कारनामा किया तो इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मौजूद इस वीडियो को लोग जमकर देख रहे हैं। अपने-अपने रिएक्शंस भी दे रहे हैं।

चौके छक्के से लगाया दोहरा शतक

T20 क्रिकेट के मैदान में गदर काटने वाले रहकीम कॉर्नवाल ने चोक्के-छक्के की मदद से ही रन बनाए हैं उन्होंने अपना दोहरा शतक भी पूरा कर लिया हालांकि उनका नाम उन चुनिंदा बल्लेबाजों की सूची में शुमार हो गया है। जिन्होंने T20 क्रिकेट में डबल हंड्रेड की सबसे बड़ी उपलब्धि भी हासिल की है बता दें कि इसे पहले 2021 में सुबोध भारती नमक बल्लेबाज 2021 में 79 गेंद का सामना करते हुए उन्होंने T20 मुकाबले में नया 205 रनों की पारी खेली थी। तो वही सागर कुलकर्णी ने T20 में दोहरा शतक लगाया था उन्होंने यह कारनामा साल 2008 में किया था इस बल्लेबाज ने सिर्फ 56 गेंद में 219 रन बनाए थे।

ALSO READ:Asia cup 2025 schedule: इस दिन होगा भारत और पाकिस्‍तान के बीच महा मुकाबला, टूर्नामेंट का शेड्यूल आया सामने

मनिका पालीवाल एक प्रमुख क्रिकेट लेखिका हैं, जिनकी लेखनी ने क्रिकेट जगत में एक...