IPL 2025 सीजन समाप्त हो चुका है, जिसमें इस सीजन का खिताब RCB ने अपने नाम किया है। इस सीजन कई खिलाड़ियों ने काफी बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया है, जिसका इनाम भी उनको दिया गया है। लेकिन इस सीजन एक खिलाड़ी ऐसा भी रहा है जिसने BCCI को ही धोखा दे दिया।
दरअसल इस खिलाड़ी ने पहले IPL के मुकाबले खेलने के लिए हामी भर दी, लेकिन जैसे ही समय नजदीक आया खिलाड़ी ने IPL इस सीजन में शामिल होने से मना कर दिया, जिसके बाद BCCI ने खिलाड़ी के ऊपर काफी कड़ी कार्यवाही करने का फैसला लिया है। BCCI के इस फैसले के बाद अब को भी खिलाड़ी ऐसी हरकत करने के बारे में सोचेगा भी नहीं।
BCCI ने इस खिलाड़ी पर की कड़ी कार्यवाही
बता दें कि हम जिस खिलाड़ी के बारे में बात कर रहे हैं वह इंग्लैंड टीम के नए व्हाइट बॉल कप्तान हैरी ब्रूक हैं, जिन्होंने इस पद को सभांलने के लिए IPL में शामिल होने से माना कर दिया। खास बात तो यह है कि हैरी ने लगातार IPL के दो सीजन खेलने से मना कर दिया है।
इस IPL सीजन के शुरु होने से कुछ दिनों पहले ही हैरी ने BCCI को इस बारे में जानकारी दी कि वह इस सीजन उपलब्ध नहीं रहेंगे। वहीं पिछले सीजन की बात करें तो BCCI ने निलामी के लिए अपना नाम पंजीकृत होने से पहले ही सभी खिलाड़ियों को इस बारे में जानकारी दे दी थी कि हर खिलाड़ी को BCCI द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करना होगा।
लेकिन इसके बाद भी हैरी ने नियमों को तोड़ा था। बता दें कि हैरी ने भले ही अपनी नेशनल ड्यूटी को करने के लिए BCCI के नियमों का पालन ना करा हो, लेकिन इसके बाद भी BCCI ने इस बार उनपर कड़ी कार्यवाही करने का फैसला किया है। BCCI ने हैरी के खिलाफ ऐसा फैसला लिया है जिसके बाद हर खिलाड़ी नियमों को तोड़ने से पहले 100 सोचने पर मजबूर हो जाएगा।
अगले 2 सालों के लिए किया गया बैन
जानकारी के लिए बता दें IPL 2025 सीजन के मेगा ऑक्शन के दौरा दिल्ली कैपिटल्स DC की टीम ने हैरी को 6.25 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल कर लिया था। लेकिन मुकाबले शुरु होने से कुछ दिनों पहले हैरी ने अपना नाम वापस ले लिया।
इसके बाद BCCI ने हैरी ब्रूक पर अगले 2 सालों के लिए बैन लगा दिया है। इस के हिसाब से अब आने वाले 2 सालों तक हैरी ब्रूक, आईपीएल की निलामी में हिस्सा नहीं ले सकते हैं।
टीम को धोखा देने पर लगा बैन
हैरी ब्रूक ने BCCI और आईपीएल फ्रेंचाइजी को लगातार 2 बार धोखा दिया है, जिसके चलते BCCI को मजबूरी में इस खिलाड़ी पर कड़ी कार्यवाही करनी पड़ी।
वहीं अब BCCI ने यह नियम हर खिलाड़ी के लिए लागू कर दिया है कि अगर कोई खिलाड़ी किसी भी टूर्नामेंट में अपना नाम दर्ज करता है और टूर्नामेंट शुरु होने से पहले अपना नाम वापस लेता है, तो उसे भी अगले 2 सालों के लिए बैन कर दिया जाएगा।