IPL खत्म होते ही भारत में शुरु हुआ एक और टी20 लीग सूर्या, श्रेयस अय्यर, दुबे समेत कई स्टार खिलाड़ी बने कप्तान, देखें शेड्यूल
IPL खत्म होते ही भारत में शुरु हुआ एक और टी20 लीग सूर्या, श्रेयस अय्यर, दुबे समेत कई स्टार खिलाड़ी बने कप्तान, देखें शेड्यूल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत के साथ ही IPL T20 टूर्नामेंट का महाकुंभ समाप्त हो चुका है। इसके बाद मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने मंगलवार को T20 मुंबई 2025 का संशोधित शेड्यूल को जारी किया। अब क्रिकेट के फैंस को IPL की तर्ज पर ही T20 मुंबई लीग देखने को मिलेगी। मैदान पर सूर्यकुमार यादव से लेकर रोहित शर्मा अपने बल्लेबाजी का तड़का लगाते हुए नजर आएंगे। हालांकि लीग का पूरा शेड्यूल IPL 2025 के आगे बढ़ाने और राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखते हुए बदल गया हैं। कब और कहां खेले जाएंगे यह मुकाबला लिए जानते हैं।

IPL के बाद शुरू हुई T20 मुंबई लीग

9 दिन तक चलने वाली हाई वोल्टेज T20 मुंबई लीग 2025 में कुल 23 मुकाबले खेले जाएंगे। लीग स्टेज में रोजाना चार मुकाबले खेले जाएंगे। दो वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर 2:30 और रात 7:30 से शुरू होंगे। वही डीवाई पाटिल स्टेडियम में सुबह 10:30 और शाम 5:0:30 से शुरू होंगे। बता दें कि यह टूर्नामेंट 4 जून से 12 जून के बीच में खेला जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत 4 जून को डिवाइड पाटिल स्टेडियम में शिवम दुबे की एआरसीएस अंधेरी और श्रेयस अय्यर की सोबो मुंबई फाल्कन्सन के बीच भिड़ंत से होगी।

क्रिकेट प्रेमियों को बड़ा तोहफा

हर टीम लीग स्टेज में पांच मैच खेलने मैदान पर उतरेगी। टॉप 4 टीमें सेमीफाइनल्सके लिए क्वालीफाई करेंगी। जो 10 जून को वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाएंगे फाइनल मुकाबला 12 जून को इसी मैदान में खेला जाएगा। सेमीफाइनल और फाइनल दोनों के लिए एक-एक रिजर्व डे रखा गया है। बता दे कि यह लीग 6 साल के बाद वापसी कर रही है। कॉविड-19 महामारी की वजह से टूर्नामेंट को बंद किया गया था। लंबे समय के बाद दोबारा से यह लीग शुरू होने जा रही है।

कई स्टार खिलाड़ी बने कप्तान और आइकॉन प्लेयर

मुंबई T20 लीग में यह छह खिलाड़ी आइकॉन प्लेयर भी बने हैं। जिसमें सूर्यकुमार यादव (ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट ) अजिंक्य रहाणे (बांद्रा ब्लास्टर्स ) पृथ्वी शॉ (नॉर्थ मुंबई पैंथर्स) श्रेयस अय्यर (साउथ बॉम्बे मुंबई फाल्कन्स ) शिवम दुबे (एआरसीएस अंधेरी ) शार्दुल ठाकुर (ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स ) सरफराज खान (आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न सबर्ब्स ) तुषार देशपांडे (मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स)

ALSO READ:भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले 5 घातक गेंदबाज हुए चोटिल, इन खिलाड़ियों को बतौर रिप्लेसमेंट टीम में किया गया शामिल