IPL 2025: बीती रात अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 17 साल के सूखे को खत्म करते हुए IPL की ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है। पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर आरसीबी ने पहली बार IPL की ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया है । हालांकि जहां आरसीबी अपने करियर की पहली IPL ट्रॉफी को उठा रही थी। वहीं दूसरी तरफ टीम में एक ऐसा भी खिलाड़ी मौजूद है। जिसने हिस्से में चौथी बार IPL की विनिंग ट्रॉफी आई है।
इस खिलाड़ी ने चौथी बार जीती IPL की ट्रॉफी
इस जीत के साथ केवल IPL आरसीबी टीम ने इतिहास नहीं रचा हैं। बल्कि कुणाल पांड्या को भी आईपीएल में सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाले खिलाड़ियों की सूची में लाकर खड़ा कर दिया। कुणाल पांड्या के पास अब तक चार आईपीएल ट्रॉफी है। 2017 2019 2020 और 2025 आरसीबी के साथ रहते हुए किताब पर कब्जा जमाया है।
आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाले खिलाड़ी
हालांकि कुणाल पांड्या के नाम सबसे ज्यादा आईपीएल ट्रॉफी जीतने का कोई रिकॉर्ड नहीं है। आईपीएल के इतिहास में सिर्फ दो खिलाड़ी ऐसे हैं। जिन्होंने 6-6 बार आईपीएल की ट्रॉफी को जीता है।
लिस्ट में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पहले नंबर पर है। तो वहीं संयुक्त रूप से उनके साथ अंबाती रायडू खड़े हैं। रोहित ने पांच बार मुंबई को चैंपियन बनाया और उससे पहले 2009 में डेक्कन चार्जर्स की ओर खेलते हुए आईपीएल की पहली ट्रॉफी को जीता था।
आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाले खिलाड़ी
6 बार आईपीएल ट्रॉफी
रोहित शर्मा- 2009 (डेक्कन चार्जर्स), 2013, 2015, 2017, 2019, 2020 (मुंबई इंडियंस)
अंबाति रायडू- 2013, 2015, 2017, 2019 (मुंबई इंडियंस), 2018, 2021 (चेन्नई सुपर किंग्स)
5 बार आईपीएल ट्रॉफी
एमएस धोनी- 2010, 2011, 2018, 2021, 2023 (चेन्नई सुपर किंग्स)
कीरोन पोलार्ड- 2013, 2015, 2017, 2019, 2020 (मुंबई इंडियंस)
हार्दिक पांड्या-2013, 2015, 2017, 2019 (मुंबई इंडियंस), 2022 (गुजरात टाइटंस)
4 बार आईपीएल ट्रॉफी
रवींद्र जडेजा-2010, 2011, 2018, 2021 (चेन्नई सुपर किंग्स)
लसिथ मलिंगा- 2013, 2015, 2017, 2019 (मुंबई इंडियंस)
क्रुणाल पांड्या-2017, 2019, 2020 (मुंबई इंडियंस), 2025 (RCB)