IPL 2025: मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले से पहले दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका, टीम का मैच विनर खिलाड़ी चोटिल होकर बाहर
IPL 2025: मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले से पहले दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका, टीम का मैच विनर खिलाड़ी चोटिल होकर बाहर

IPL  का 18 वां सीजन लगभग अपने समाप्ति की ओर धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। IPL  सीजन में कई सारी टीमों ने काफी अच्छा प्रदर्शन दिखाया है। वहीं कुछ बल्लेबाज भी निखार के सामने आए हैं। बात अगर IPL  दिल्ली कैपिटल्स की करें तो दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन काफी अच्छी शुरुआत की थी। लेकिन बाद में टीम लगातार मैदान में हारती हुई नजर आई। टीम के अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल को छोड़कर बाकी सब बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप नजर आए। अब दिल्ली को मुंबई के साथ अपना एक मुकाबला खेलना है। लेकिन इस बीच टीम को एक बड़ा झटका लगा है।

अभ्यास के दौरान चोटिल हुआ IPL का ये खिलाड़ी

दरअसल दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर बैटमैन और विकेटकीपर केएल राहुल मुंबई के खिलाफ मुकाबले से पहले अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केएल जब नेट पर बल्लेबाजी कर रहे थे तो उसे समय मुकेश कुमार की गेंद उनके दाएं घुटने पर लगी। जिसके कारण वह नेट छोड़कर बाहर चले गए। मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के बीच यह मुकाबला प्लेऑफ की रेस के चलते काफी अहम है। ऐसे में टीम के लिए केएल राहुल का चोटिल होना किसी बड़े दुख से कम नहीं है।

मुंबई के खिलाफ खेलेंगे या नहीं

अभ्यास मैच के दौरान घुटने में लगी केएल राहुल की चोट उनकी टीम के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। हालांकि इस बीच सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि क्या चोटिल केएल राहुल मैदान पर मुंबई के खिलाफ मुकाबले खेलने के लिए उतरेंगे या नहीं पता नहीं। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था की चोट फिलहाल बहुत ज्यादा गंभीर नहीं है। ऐसे में वह अगला मुकाबला मैदान में मुंबई के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे।  गुजरात के खिलाफ केएल राहुल की 112 रनों की शानदार पारी के बाद दिल्ली की टीम मुंबई के खिलाफ भी उनसे इसी पारी की उम्मीद करेगी।

आईपीएल 2025 में केएल राहुल के आंकड़े

आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए धुआंधार पारी खेलने वाले केएल राहुल ने अब तक 11 मुकाबला खेलते हुए 148.05 के स्ट्राइक रेट और 61.63 के एवरेज के साथ 493 रन बनाए हैं। इस दौरान वह दिल्ली के लिए कई सारी मैच विनिंग पारियां खेलते हुए भी दिखाई दिए हैं।

ALSO READ:इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, IPL 2025 खेल रहे 15 खिलाड़ियों को मिला मौका!