भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज Virender Sehwag क्रिकेट की दुनिया में किसी पहचान के मोहताज नहीं है। Sehwag के द्वारा मैदान पर खेली गई आक्रामक परियां आज भी लोगों के जहन में हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले वीरेंद्र सहवाग एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने हाल ही टीम इंडिया की त्रिमूर्ति रहे सचिन तेंदुलकर सौरव गांगुली और द्रविड़ के बारे में खुलकर बातचीत की। सहवाग ने क्या कहा लिए जानते हैं।
त्रिमूर्ति की जमकर क्लास लगाते थे कप्तान – Sehwag
Sehwag ने हाल ही टीम इंडिया की त्रिमूर्ति कहे जाने वाले तेंदुलकर गांगुली और राहुल द्रविड़ के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि यह तीन खिलाड़ी हमेशा से ही ऐसे रहे हैं। जिनसे किसी ने ऊंची आवाज में ना तो बात की है और ना ही उन्हें किसी ने पलट कर जवाब की दिया है। लेकिन टीम इंडिया में एक कप्तान ऐसा आया जो उनकी जमकर क्लास लगता था। दरअसल यह कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया के लेग स्पिनर अनिल कुंबले रहे हैं। कुंबले एक ऐसे कप्तान थे जिनको मैं तेंदुलकर से लेकर द्रविड़ और गांगुली पर जमकर बरसते हुए देखा है।
सब चुपचाप मुंह नीचे करके निकलते थे
Sehwag यही नहीं रुके उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाया और कहा कि हमें गुस्सा आ जाता था। कभी दादा या द्रविड़ गुस्सा हो जाते थे। हम पलट कर बोलते थे क्या यार बोल रहा है। मगर जब कुंबले गुस्सा होते थे तो मैंने देखा है कि उन्हें कोई भी पलट कर एक शब्द नहीं बोलता था। सब चुपचाप मुंह नीचे करके निकल जाते थे इतनी ज्यादा रिस्पेक्ट कुंबले की उन दिनों मैंने देखी है।
कुंबले का क्रिकेट करियर
भारतीय क्रिकेट में अपना योगदान देने वाले अनिल कुंबले ने भारत के लिए अब तक 132 टेस्ट मैच खेले हैं। टेस्ट की 236 पारियों में वह 29.35 की औसत के साथ 619 रन बनाने में कामयाब हुए हैं। वही 271 वनडे की 265 पारियों में इस खिलाड़ी ने 30.9 की औसत के साथ 337 विकेट लेने का काम किया है।