IPL 2025 में 5 बार की विजेता मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में अपने प्रचंड रूप के साथ वापसी की है। गुरुवार को राजस्थान के खिलाफ 100 मैच से मुकाबले में बड़ी जीत को हासिल करते हुए हार्दिक पांड्या ने बहादुरी की मिसाल को पेश की और एक शानदार पारी खेली। जख्मी शेर की तरह हार्दिक मैदान में गेंदबाजों का सामना करते रहे और अपनी टीम को जीत दिलाने में हार्दिक ने एक बड़ी भूमिका भी निभाई।
IPL 2025 में जख्मी शेर की तरह मैदान में चमके हार्दिक
IPL 2025 में मुंबई की टीम की कप्तानी संभाल रहे हार्दिक पांड्या इस समय चोटिल हैं। लेकिन उसके बावजूद भी उन्होंने मुंबई के लिए शानदार पारी खेली। हालांकि हार्दिक की चोट का खुलासा मुंबई और राजस्थान के बीच टॉस के समय हुआ। हार्दिक की आखों के ऊपर बैंडेज लगा हुआ नजर आया। जब कमेंटेटर ने उनकी इंजरी के बारे में उनसे सवाल जवाब किया तो उन्होंने बताया की प्रैक्टिस के दौरान उन्हें चोट लगी। जिसमें उनकी आंखे बाल-बाल बच गई इंजरी के बावजूद भी हार्दिक मैदान में उतरे और अपनी टीम को जीत दिलाने में खिलाड़ी ने बड़ी भूमिका भी निभाई।
हार्दिक को देख फैंस को याद आए विराट कोहली
मैदान में हार्दिक पांड्या के जज्बे को देख फैंस को विराट कोहली की याद आ गई। साल 2016 में विराट के हाथ में 8 टाकेँ लगे होने के बावजूद भी पंजाब के खिलाफ शानदार शतक की पारी खेली थी। बता दें राजस्थान के खिलाफ हार्दिक ने भी नाबाद 48 रन बनाए। हार्दिक की तरह सूर्यकुमार यादव ने भी 23 गेंद में 48 रन बनाने का काम किया। फिलहाल मुंबई इंडियंस IPL 2025 प्वाइंट्स टेबल पर सबसे टॉप पर काबिज हैं।
कुछ ऐसी थी मुंबई की पारी
राजस्थान के खिलाफ मुंबई की पारी की करें तो रियान रिकेल्टन और रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच 100 से ज्यादा रनों की बेहतरीन साझेदारी देखने को मिली तो वही महेश ने रियान को पवेलियन का रास्ता दिखाया। 38 गेंद में 61 रन बनाकर खिलाड़ी आउट हो गए।
इसके बाद रोहित ने 36 गेंद पर 53 रन बनाए। दोनों ने इस सीजन का अपना तीसरा अर्धशतक पूरा किया। सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या ने 48-48 रनों की बेहतरीन पारी खेल टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाने का काम किया। राजस्थान के लिए महेश और रियान पराग ने एक-एक विकेट हासिल किया।