क्रिकेट की दुनिया के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल 25 साल का ये खिलाड़ी अब तक अपने करियर के दौरान फर्स्ट क्लास में बच्चों में जहां जबरदस्त प्रदर्शन करता हुआ नजर आया है। वही आईपीएल में अर्जुन अपनी छाप छोड़ने में पूरी तरीके से विफल साबित हुए हैं। हालांकि अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस की तरफ से ज्यादातर बैंच गर्म करते हुए ही देखा गया है। उन्हें टीम के कप्तान खेलने का मौका नहीं दे रहे हैं। इस बीच अर्जुन ने इमोशनल होकर फैंस के साथ एक खास अपील शेयर की है क्या है पूरा माजरा लिए जानते हैं।
मां के मरते ही इंस्टाग्राम स्टोरी पर मांगी मदद
इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा बने अर्जुन तेंदुलकर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फैंस के साथ एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने अपने फैंस से मदद मांगी है। दरअसल उन्होंने एक स्ट्रीट डॉग का फोटो शेयर किया। जिसमें उन्होंने बताया कि उसका नाम भोलू है। भोलू अभी 45 दिन का है। वो एक मेल डॉग है। भोलू की ब्रीड इंडी है। अर्जुन ने अपनी इस पोस्ट में कॉन्टैक्ट डिटेल्स को भी शेयर किया हैं। ताकि आसानी से भोलू को संपर्क किया जा सकता है
डॉग लवर हैं अर्जुन तेंदुलकर
View this post on Instagram
अर्जुन अभी भोलू के लिए नए घर की तलाश कर रहे हैं। अर्जुन खुद एक बड़े डॉग लवर है यह बात किसी से छुपी नहीं है। यही वजह है कि उनसे भोलू का दुख देखा नहीं गया। अर्जुन ने पोस्ट करके बताया की भोलू की मां मर चुकी है। उन्हें उसके लिए एक नए घर की तलाश है प्लीज आप भी मेरी मदद कीजिए। ताकि जल्दी से जल्दी भोलू को उसका नया घर मिल सके।
अब तक आईपीएल में खेल चुके हैं 5 मैच
अर्जुन ने डोमेस्टिक क्रिकेट में तो खूब रन बनाए हैं और विकेट भी लिए हैं। लेकिन आईपीएल में वह कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं। आईपीएल में खिलाड़ी ने अब तक 5 मैच खेल कर 3 ही विकेट लिए हैं। वहीं अगर बल्लेबाजी की बात की जाए तो उन्होंने 13 रन बनाए हैं। वह हर साल नीलामी मैं तो खरीद लिए जाते हैं लेकिन टीम की ओर से उन्हें खेलने का मौका नहीं मिलता है। कप्तान हार्दिक पांड्या उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं देते हैं।