IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में अब तक कई सारे मुकाबले खेले जा चुके हैं। जहां सभी टीमों के बीच मुकाबला जीत कर प्लेऑफ की रेस में शामिल होने की होड़ लगी हुई है। वही खिलाड़ी भी मैदान पर अपना दमदार प्रदर्शन देकर टीम इंडिया के लिए अपनी जगह को सुनिश्चित कर रहे हैं। हर सीजन की तरह इस सीजन में भी कई सारे नए- नए रिकॉर्ड्स बन रहे हैं। आज हम आपको इस लिस्ट में हम आपको IPL 2025 में सबसे धीमे अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों के नाम बताने वाले हैं। जिसमें एक टीम तो ऐसी है जिसके खिलाड़ी इस लिस्ट में सबसे आगे चल रहे हैं।
ऋतुराज गायकवाड
इस लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे ऋतुराज गायकवाड का नाम भी शामिल है। इस सीजन में जहां ऋतुराज का बल्ला अपना कमाल नहीं दिखा पा रहा है। वही टीम में उनका बदला बल्लेबाजी क्रम इसकी बड़ी वजह बनकर सामने आ रहा है। IPL 2025 में उन्होंने राजस्थान के खिलाफ 37 गेंद खेलते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया था।
रचिन रविंद्र
IPL 2025 के इस लिस्ट में दूसरा नाम भी चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज रचित रविंद्र का आता है। जहां एक तरफ सीएसके की टीम इस खिलाड़ी से काफी ज्यादा उम्मीदें लगा कर बैठी है तो वही उनकी बल्लेबाजी अभी तक बेहद धीमी दिखाई दे रही है. इस सीजन में पहला मुकाबला मुंबई के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने अपना अर्धशतक शतक पूरा किया था। जिसमें उन्होंने 22 गेंद का सामना करते हुए 50 रन बनाए थे।
विजय शंकर
विजय शंकर IPL 2025 में सीएसके टीम का हिस्सा है। टीम के लिए विजय शंकर जैसे खिलाड़ियों की धीमी परी न सिर्फ हार का वजह बन रही है बल्कि इन खिलाड़ियों की धीमी गति टीम के लिए इस समय सबसे बड़ी मुसीबत बनी हुई है। दिल्ली के खिलाफ इस खिलाड़ी ने अपना अर्धशतक बनाया था जहां उन्होंने 43 गेंद पर खेलते हुए 50 रन पूरे किए थे।
यशस्वी जयसवाल
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले यशस्वी जायसवाल का बल्ला इस सीजन फ्लॉप साबित हो रहा है। पंजाब के खिलाफ भले ही इस खिलाड़ी ने एक बार फिर से अपनी वापसी को तय करते हुए अर्धशतक लगाया। जहां खिलाड़ी ने 40 गेंद खेलते हुए धीमी रफ्तार के साथ अपने अर्धशतक को पूरा किया।
लियम लिविंगस्टोन
आक्रामक बल्लेबाज के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले लियम लिविंग स्टोन का बल्ला भी इस सीजन बेहद धीमा दिखाई दे रहा है। आरसीबी और गुजरात के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में जहां इस खिलाड़ी को अपना अर्धशतक पूरा करने के लिए 39 गेंद का सामना करना पड़ा तो वही इस सीजन में वह कुछ खास कमाल भी नहीं दिखा पा रहे हैं। जिसके चलते उनके फैंस भी काफी ज्यादा निराश हैं।